फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big relief to comedian Khyali from Punjab and Haryana High Court

Punjab News: कॉमेडियन खयाली को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर, आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

Thu, 17 Aug 2023 07:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Aug 2023 07:58 PM IST
सार

पंजाब पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि याची पर समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है और ऐसे में उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिकाकर्ता को बड़ी राहत देते हुए उसे अग्रिम जमानत दे दी है।

विज्ञापन
Big relief to comedian Khyali from Punjab and Haryana High Court
कॉमेडियन खयाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जाने माने कॉमेडियन खयाली को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए महर्षि वाल्मीकि पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। हाईकोर्ट ने उन्हें जांच में शामिल होने और जमानत की शर्तों का पालन करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए खयाली ने बताया कि राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्रेसवार्ता के दौरान वे कुछ सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को लेकर कुछ बातें कही थीं जिसे उनका अपमान करने वाला बताया गया। याची ने कहा कि ये बातें उन्होंने केवल महर्षि वाल्मीकि के व्यक्तित्व और आभा को उजागर करने के लिए कही थीं, उनको नीचा दिखाने या अपमान करने का याची का कोई इरादा नहीं था।
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर याचिकाकर्ता के खिलाफ राजस्थान में भी मामला दर्ज किया गया था जिसे रद्द कर दिया गया था। पंजाब में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है जबकि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि याची पर समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है और ऐसे में उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिकाकर्ता को बड़ी राहत देते हुए उसे अग्रिम जमानत दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed