फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   fees will be refunded to those who book community center before lockdown

बड़ी राहत: चंडीगढ़ में लॉकडाउन से पहले सामुदायिक केंद्र बुक कराने वालों की फीस होगी वापस

Sat, 30 May 2020 01:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 30 May 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
fees will be refunded to those who book community center before lockdown
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए नगर निगम की बैठक - फोटो : अमर उजाला
इतिहास में पहली बार वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई नगर निगम की बैठक में शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत का फैसला लिया गया। ऐसे लोग, जिन्होंने अपने कार्यक्रमों के लिए सामुदायिक केंद्र, धर्मशाला या जंज घर बुक कराए थे, लेकिन कोरोना के कारण कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सके, उनका पूरा रुपया वापस किया जाएगा। साथ ही लोगों की जीएसटी फीस भी निगम लौटाएगा। इस खर्च को निगम खुद वहन करेगा।
विज्ञापन


असल में लोगों ने अपने आयोजनों के लिए नवंबर व दिसंबर में ही सामुदायिक केंद्र, धर्मशाला और जंज घर बुक करा लिए थे। 22 मार्च से लॉकडाउन हो गया। लोग अपने आयोजन नहीं कर सके और निगम ने बुकिंग कैंसिल कर दी। ऐसे में लोगों को चिंता थी कि उनकी फीस डूब न जाए।
विज्ञापन


निगम ने एजेंडा लाकर तय किया कि सभी लोग जिनकी बुकिंग निगम ने कैंसिल की है उनका पैसा वापस होगा। जीएसटी फीस के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी। वहां से जीएसटी माफी की अनुमति मिलती है तो ठीक, नहीं तो इस खर्च को निगम वहन करेगा। निगम के अनुसार जीएसटी की फीस लगभग 10 लाख रुपये है। फीस वापसी की प्रक्रिया अगले सप्ताह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की शादी के लिए निगम कराएगा व्यवस्था
कांग्रेस पार्षद देवेंदर सिंह बबला ने कहा कि सेक्टर 30 में एक विधवा महिला है। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए सेक्टर 30 का मंदिर बुक कराया था। मंदिर बंद है। ऐसे में वह अपनी बेटी की शादी कहां करेगी। कमिश्नर ने कहा कि उसकी शादी के लिए भवन की व्यवस्था निगम कराएगा।

सदन में फिर उठा हिंदू मंदिरों का मुद्दा

कांग्रेस पार्षद के फेसबुक वीडियो का मुद्दा सदन में भी उठा। देवेंदर सिंह बबला ने कहा कि मैंने लोगों के हित की बात कही है। दान का पैसा लोगों की मदद में लगना चाहिए। मेरे वीडियो को एडिट करके भाजपा मुझे बदनाम कर रही है। मैं सुबह घर से निकलकर मंदिर पर मत्था टेकता हूं। मेरे लिए गुरुद्वारा व मंदिर समान है। इस पर राजनीति करना ठीक नहीं। वहीं भाजपा पार्षदों ने बबला पर मंदिर विरोधी वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए बहस शुरू कर दी।

सदन में पीपीई किट व सैनिटाइजर दान पर हुआ क्रेडिट वार
सदन में भाजपा ने अपनी ओर से शहरभर में दान की गई पीपीई किट, गलव्स व मास्क की जानकारी दी तो फिर कांग्रेस ने भी अब तक दान की गई सामग्री की मात्रा गिना दी। भाजपा की ओर से अरुण सूद, कांग्रेस की ओर से देवेंदर सिंह बबला में काफी बहस होती देख कमिश्नर ने चुटकी ली और कहा कि दान के लिए निगम के दरवाजे हमेशा खुले हैं। हम सभी का स्वागत करते हैं।

100 एमएल के सैनिटाजर की व्यवस्था करेगी भाजपा
निगम में कर्मचारियों के लिए सैनिटाइजर, पीपीई किट, गलव्स के लिए एजेंडा लाया गया। इसमें 20 हजार पीपीई किट, 30 हजार 500 एमएल 6 हजार 100 एमएल सैनिटाइजर, 3300 गलव्स, एन-95 मास्क 7200 सहित कुल 282.06 लाख खर्च का एजेंडा लाया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 100 एमएल के सैनिटाइजर की व्यवस्था भाजपा की ओर से की जाएगी। कांग्रेस पार्षद देवेंदर सिंह बबला ने कहा कि कमिश्नर जो कहेंगे, हम भी निगम को उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।

जब मेयर ने टोका देवेश मोदगिल को...
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल गाड़ी चलाते दिखे। मेयर राजबाला मलिक ने गाड़ी चलाते हुए मोदगिल को देखा तो तत्काल टोक दिया। मोदगिल ने कहा कि जरूरी काम के साथ ही शहर के विकास कार्यों पर भी चर्चा कर रहा हूं। इस पर मेयर ने कहा कि सुरक्षा का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed