{"_id":"58052b9d4f1c1bfc4a702f3d","slug":"big-politics-is-playing-in-punjab-on-chitta-ravan-protest-in-going-on-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे पंजाब में 'चिट्टे रावण' की आग, मोहाली में भी जला पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे पंजाब में 'चिट्टे रावण' की आग, मोहाली में भी जला पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
पूरे पंजाब में 'चिट्टे रावण' की आग
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब में नशे के खुलेआम चल रहे कारोबार को लेकर सोमवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस की ओर से चिट्टे रावण का पुतला जलाया गया। पार्टी वर्करों ने रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर हलका विधायक जगमोहन सिंह कंग ने राज्य की अकाली-भाजपा सरकार की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार और मंत्रियों की देखरेख में प्रदेश में खुलेआम चिट्टे का कारोबार चल रहा है।
इस मौके पर पार्टी के सिटी प्रधान नंदीपाल बंसल, रणजीत सिंह जीती, कमलजीत चावला, हैप्पी धीमान, पवन सिंगला, सोमनाथ वर्मा, लखमीर सिंह, चरणजीत सिंह भट्टी, परमजीत कौर और मनी दीवान सहित बड़ी सख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।