फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big news for military personnel

सैन्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

Fri, 23 May 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 May 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
big news for military personnel

हरियाणा सरकार ने उन पूर्व सैनिकों को उनकी सैन्य सेवा अवधि का आक्समिक अवकाश देने का फैसला किया है जो सेना से रिटायरमेंट के बाद सिविल सर्विस में आते हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा ग्रुप डी से क्लर्क पद पर प्रमोशन के लिए दस जमा दो की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करने की शर्त भी हटा ली गई है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी और रेस्टोरर से क्लर्क पद पर पदोन्नति के लिए दस जमा दो की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पूरी करने की शर्त केवल ऐसे कर्मचारियों पर लागू होगी, जोकि 8 नवंबर, 2013 के बाद भर्ती हुए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय ने वीरवार को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन

हड़ताल की अवधि को अवकाश माना

big news for military personnel

हरियाणा सरकार ने विभागों, बोर्डों, निगमों के चालकों की 25 और 27 जनवरी, 2011 को की गई हड़ताल अवधि को देय अवकाश मानने का फैसला किया है। कर्मचारियाें के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी खत्म कर दी जाएगी।

मुख्य सचिव कार्यालय के राजनीतिक एवं संसदीय कार्य विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश सब प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और बोर्डों, निगमों के मुख्य प्रशासकों, प्रबंध निदेशकों को भेज दिया है।

अदालत के फैसले जल्द लागू करने के लिए कमेटी गठित
हरियाणा सरकार ने अदालत के फैसले लागू करने में होने वाली देरी दूर करने और मुकद्दमेबाजी कम करने के लिए एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी समयबद्ध रूप से रूल्ज ऑफ बिजनस में संशोधन के लिए सुझाव देगी।

लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव संजीव कौशल कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव पीके दास, संयुक्त विधि परामर्शी राजीव डुडेजा और वित्त विभाग के एक प्रतिनिधि कमेटी के सदस्य होंगे।

23 मई को रोडवेज कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करेंगे

big news for military personnel

रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर हरियाणा रोडवेज के चंडीगढ़ डिपो के कर्मचारी 23 मई को विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रधान बलवान सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शन सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में होगा।

सरकार ने 20 जनवरी को मांग स्वीकार की थी कि 2003 से अब तक लगे हुए चालकों, परिचालकों को उनकी नियुक्ति तारीख से पक्का करने और एक जनवरी, 2014 से उसके अनुसार वेतनमान तय किया जाएगा। मगर यह मांग आज तक पूरी नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed