{"_id":"591353674f1c1b91408b456c","slug":"big-news-for-haryana-ration-card-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड को लेकर 1 जुलाई से होगा बड़ा बदलाव, पढ़ लें ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड को लेकर 1 जुलाई से होगा बड़ा बदलाव, पढ़ लें ये जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 11 May 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड धारकों के लिए बदलाव
डिपो से राशनकार्ड से राशन लेने वालों के लिए बड़ी खबर है। 1 जुलाई से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। हरियाणा सरकार ने आज कहा कि एक जुलाई से राज्य के राशन कार्डधारी प्रदेश के किसी भी हिस्से में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस से राशन ले सकेंगे।
यह काम उचित मूल्य प्रणाली यानी एफपीएस मशीन द्वारा संभव होगा जिसे एक मई से सफलतापूर्वक छह जिलों अम्बाला, कुरक्षेत्र, कैथल, हिसार, भिवानी और पंचकुला में पहले ही शुर किया जा चुका है।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री करन देव कम्बोज ने कहा कि इन जिलों में उपभोक्ता किसी भी डिपो से अपना राशन ले सकते हैं। कम्बोज ने कहा कि इस प्रणाली के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को आधार से जोड़ा जायेगा और उपभोक्ता प्रदेश के किसी भी हिस्से से अपना राशन ले सकेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, उपभोक्ताओं को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर हिन्दी में एलर्ट भी प्राप्त होगा। उन्हें घर बैठे एसएमएस के जरिये अनाज के डिपो से निकलने तथा उसके डिपो में पहुंचने की सूचना प्राप्त हो जायेगी।