फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big fraud by a online shopping website

इस वेबसाइट से ऑनलाइन शॉपिंग की है तो सावधान, 11 दिन में हजारों लोगों को ठगा

Sat, 18 Nov 2017 06:41 PM IST
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 18 Nov 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
Big fraud by a online shopping website
ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : सांकेतिक चित्र
मात्र 11 दिन के लिए खुली एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने झूठे दावे करके हजारों ग्राहकों से करोड़ों रुपये ठग लिये। ग्राहकों ने ऑनलाइन ऑर्डर करके कंपनी में रुपये तो जमा करा दिये लेकिन उन्हें न तो सामान मिला और न ही रुपये वापस मिले। 
विज्ञापन


जब ग्राहकों को फर्जीवाड़े का पता चला तो कंपनी की वेबसाइट सर्वर से गायब हो गई। अब सांपला के एक ग्राहक की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ सांपला थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


गांव दत्तौड़ निवासी कृष्णलाल कौशिक ने बताया कि उन्होंने शॉपाज डॉट कॉम ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में 8 मई 2017 को एक मोबाइल बुक किया था। कृष्णलाल ने ऑनलाइन मोबाइल का पेमेंट किया और 12499 रुपये कंपनी के खाते में जमा करा दिए। उनका ऑर्डर का नंबर 105050 था। कंपनी ने सात दिन के अंदर मोबाइल की डिलीवरी करने की बात कही थी। लेकिन कंपनी की तरफ से दो महीने बाद भी न तो मोबाइल मिला न ही खाते में रुपये वापस आये। इसके बाद कृष्णलाल ने पुलिस को शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऐसे हुआ पूरी जालसाजी का खुलासा 
जब दो महीने तक कंपनी की तरफ से कृष्णलाल को मोबाइल नहीं भेजा गया और न ही खाते में रुपये वापस आये तो उन्होंने कंपनी की वेबसाइट पर जाकर जांच पड़ताल की। कृष्णलाल जब राष्ट्रीय उपभोक्ता शिकायत फोरम की वेबसाइट पर गये तो यहां काफी लोगों ने अपने कमेंट्स में लिखा था कि कंपनी फर्जी है। अधिकतर लोगों का कहना था कि उन्होंने सामान का ऑर्डर किया लेकिन अभी तक न तो सामान आया और न ही कंपनी की तरफ से रुपये वापस दिये गये। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद कृष्णलाल ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

यूं चलता था ठगी का खेल 

Big fraud by a online shopping website
ऑनलाइन शॉपिंग
यूं चलता था ठगी का खेल 
कंपनी की तरफ से बड़े शातिर तरीके से ग्राहकों को ठगा गया। पहले तो कंपनी की तरफ से अपने प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर दिये गये। ताकि ग्राहक लालच में आकर उनकी वेबसाइट से सामान खरीदे। अन्य वेबसाइट के मुकाबले कम कीमत पर सामान मिलने के लालच में ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर बुक कर देते थे। ऑनलाइन ही कंपनी को पेमेंट कर दी जाती थी। रुपये आने के करीब तीन दिन बाद कंपनी की तरफ से ग्राहक के पास मैसेज आता था कि उनका ऑर्डर कैंसिल हो गया है। साथ ही मैसेज में लिखा होता था कि सात दिन के अंदर ग्राहक द्वारा दी गई राशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। लेकिन इसके बाद ग्राहक के खाते में रुपये जमा नहीं किये जाते थे। 
 
कस्टमर केयर नंबर पर से भी कटी ग्राहकों की जेब 
कंपनी की तरफ से अपनी वेबसाइट पर कस्टमर केयर का 180030029549 नंबर दिया गया था। दावा किया गया था कि इस नंबर पर कॉल करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। यह टोल फ्री नंबर होगा। मगर जब ग्राहकों ने खुद के साथ हुए फर्जीवाड़े की शिकायत करने के लिए संबंधित नंबर पर कॉल की तो उन्हें बात करने का चार्ज देना पड़ा। ग्राहकों के मोबाइल से बैलेंस कट गया। कृष्णलाल ने बताया कि इस नंबर पर एक महिला बात करती थी। वह ग्राहकों से कहती थी कि एक सप्ताह के अंदर सारा रुपया खाते में आ जाएगा। 

एक को शुरू और 11 मई को बंद हो गई कंपनी 
कंपनी ने मात्र ग्यारह दिनों में देश भर के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों से लाखों रुपये की ठगी की। ग्राहक कृष्णलाल के अनुसार आरोपियों के द्वारा एक मई 2017 को कंपनी बनाई गई थी। इसके बाद 11 मई तक कंपनी की वेबसाइट खुल रही थी। इसके बाद जब ग्राहकों ने वेबसाइट पर जाना चाहा तो वह नहीं जा सके। हैरत की बात यह है कि वेबसाइट पर ग्राहकों ने अधिक तर ऑर्डर एक से ग्यारह मई के बीच ही किये। 

मोबाइल के नाम पर हुई सबसे ज्यादा ठगी 

Big fraud by a online shopping website
ऑनलाइन शॉपिंग
राष्ट्रीय उपभोक्ता शिकायत फोरम में शिकायतों की भरमार  
कंपनी के फर्जीवाड़े का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता शिकायत फोरम में शिकायतों की भरमार है। फोरम की वेबसाइट पर कंपनी के बारे में रिव्यू भी लिखे गये है। यदि ग्राहकों के रिव्यू पर गौर किया जाए तो अधिकतर में ग्राहकों ने लिखा है कि कंपनी की तरफ से उनका पैसा वापस नहीं किया गया। मामले की जांच फिलहाल साइबर सैल को दी गई है। पुलिस जांच में अभी तक सामने आया है कि आरोपी पदाधिकारियों ने अब किसी अन्य नाम से दूसरी वेबसाइट पंजीकृत कर ली है।

कंपनी का ऑर्डर कैंसिल मैसेज 
श्रीमान, हम आपसे माफी चाहते है कि हमारा विक्रेता आपके द्वारा बुक किया गया सामान बताए गये पते पर भेजने में असमर्थ है। इस संबंध में हमारे पास काफी शिकायतें आ रही है। इसलिए फिलहाल हम सारे ऑर्डर कैंसिल कर रहे और अपने सभी ग्राहकों को उनके रुपये वापस कर रहे है। हम रुपये भेजने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं, क्योंकि हम पहले ही डिलीवरी से संबंधित अपना वादा तोड़ चुके हैं। हम आपको पांच प्रतिशत कैश बैक के साथ आपकी राशि का भुगतान करेंगे। आपकी राशि सात दिनों में आपके खाते में आ जाएगी। 

मोबाइल के नाम पर हुई सबसे ज्यादा ठगी 
कंपनी ने एक बड़ी कंपनी के मोबाइल के नाम पर ग्राहकों से सबसे ज्यादा ठगी की। ग्राहकों के अधिकतर रिव्यू में रेडमी नोट4 मोबाइल का जिक्र है। इस मोबाइल को कंपनी की तरफ से 12499 रुपये देने की बात कही गई थी। उस समय अन्य वेबसाइट पर इस मोबाइल का मूल्य ज्यादा था। इस कारण ग्राहकों ने लालच में मोबाइल की बुकिंग कर दी थी। लेकिन बाद में सभी ग्राहकों के हाथ निराशा लगी। 
 

ये है कुछ ग्राहकों के रिव्यू 

Big fraud by a online shopping website
ऑनलाइन शॉपिंग
ये है कुछ ग्राहकों के रिव्यू 
मैंने डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.शॉपॉज.कॉम पर रेडमी नोट4 मोबाइल बुक किया था। बाद में कंपनी ने मेरा ऑर्डर कैंसिल कर दिया। साथ ही मैसेज में लिखा कि सात दिन में मेरे रुपये वापस आ जाएंगे, लेकिन मेरे खाते में रुपये नहीं आए। मैंने कंपनी को कई बार मेल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उनका कस्टमर केयर नंबर भी काम नहीं कर रहा था। अब यह ऑनलाइन वेबसाइट सर्वर पर नहीं आ रही है। मेरा ऑर्डर नंबर 103550 है। 
- ग्राहक मिलिंद
 
मैंने डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.शॉपॉज.कॉम पर रेड मी नोट 4 मोबाइल बुक किया था। इसके लिए 12499 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया था। लेकिन कंपनी ने मेरा ऑर्डर कैंसिल कर दिया और रुपये भी वापस नहीं दिये। मेरा ऑर्डर नंबर 100786 है। 
- ग्राहक मनीष कुमार

मैंने डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.शॉपॉज.कॉम पर रेडमी 3एस मोबाइल बुक किया था। मैंने पांच मई को क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान किया था। 11 मई को मेरा ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया। अभी तक रुपये मेरे खाते में नहीं आये हैं। 
- कृष्ण कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed