फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big diwali present to employee recruited in 2015

2015 में भर्ती कर्मचारियों को दीवाली का बड़ा तोहफा

Sun, 18 Oct 2015 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 18 Oct 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
big diwali present to employee recruited in 2015

यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों में 2015 में रेगुलर भर्ती होने वाले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। 15 जनवरी 2015 के बाद भी नियुक्त पाने वाले कर्मचारियों को पूरा वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन


अब तक ऐसे कर्मचारियों को दो साल तक सिर्फ बेसिक का भुगतान किया जा रहा था। पंजाब सरकार के नए नोटिफिकेशन से यूटी के नए कर्मचारियों को नौकरी ज्वाइन करने की तिथि से ही पूरा वेतन मिलेगा। यूटी प्रशासन दिवाली से पहले इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर देगा।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन द्वारा जुलाई 2015 में नए कर्मचारियों को दो साल (प्रोबेशन पीरियड) तक सिर्फ बेसिक वेतन देने का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके कारण कम वेतन के कारण कई लोगों ने नौकरी ज्वाइन नहीं की। पंजाब सरकार ने सरकारी विभागों में सीधी भर्ती संबंधी सेवा शर्तो में आंशिक संशोधन करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नियम के तहत 15 जनवरी 2015 से पहले किसी भी तरह की भर्ती के लिए जारी विज्ञापन पर बाद में नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि यूटी प्रशासन द्वारा दो साल तक बेसिक वेतन दिए जाने के खिलाफ जिला अदालत के कुछ कर्मचारी कोर्ट में भी गए थे।

क्या है बेसिक वेतन का मामला
यूटी प्रशासन द्वारा पंजाब सर्विस रुल्स फालो किया जाता है। जनवरी और जुलाई 2015 में पंजाब सरकार ने 15 जनवरी 2015 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को दो साल तक सिर्फ बेसिक वेतन देने के आदेश जारी कर दिया। अगस्त में यूटी प्रशासन ने भी पंजाब सरकार के बेसिक वेतन देने के रूल्स को फालो के आदेश जारी कर दिए। इस फैसले से 2015 में यूटी के विभिन्न विभागों में ज्वाइन करने वाले करीब 1500 कर्मचारियों का वेतन कम कम हो गया था।

1200 नए शिक्षकों को अब 40 हजार वेतन

पंजाब सरकार द्वारा बेसिक वेतन को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी करने से सबसे अधिक लाभ यूटी में हाल ही में नियुक्त करीब 1200 शिक्षकों को मिलेगा। अगस्त से 10,300 वेतन पाने वाले शिक्षकों को फिर से करीब 40 हजार वेतन मिल सकेगा। यूटी के विभिन्न विभागों में नियुक्त क्लर्कों को भी अब करीब 30 हजार वेतन मिलेगा।

पंजाब सरकार ने बेसिक वेतन को लेकर संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। हम पंजाब सरकार के प्रस्ताव का स्वागत करते हैं। यूटी प्रशासन को भी जल्द वेतन संबंधी नया नोटिफिकेशन जारी करना चाहिए।

- स्वर्ण सिंह कंबोज, प्रेसिडेंट यूटी कैडर इम्पलाइज यूनियन

यूटी के नए कर्मचारियों को बेसिक वेतन देने का फैसला पंजाब सर्विस रुल्स के तहत जारी नोटिफिकेशन के तहत लिया गया था। अगर पंजाब ने संशोधित रुल्स का नोटिफिकेशन जारी किया है तो यूटी में भी उसे फालो किया जाएगा।
- सर्वजीत सिंह, वित्त सचिव यूटी प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed