फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big disclosures on case of Innova car looted from pathankot

जम्मू-पंजाब बॉर्डर से इनोवा लूटने वालों के बारे में बड़ा खुलासा, एप से हुई एक आरोपी की पहचान

Thu, 22 Nov 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट( पंजाब) Updated Thu, 22 Nov 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
Big disclosures on case of Innova car looted from pathankot
सीसीटीवी फुटेज

एक सप्ताह पहले पंजाब बॉर्डर से इनोवा कार छीनने वालों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पठानकोट के माधोपुर से इनोवा छीनने वाले आतंकी नहीं बल्कि गैंगस्टर थे, सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने अपने एप (पायस) में डाला तो उनमें से एक की पहचान जालंधर के गैंगस्टर अमनदीप अमना के रूप में हुई। पुलिस ने एप में सेव अमना की फोटो इनोवा के ड्राइवर को दिखाई तो राजकुमार ने उसे पहचान लिया। 

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस इस बात से संतुष्ट है कि यह कोई आतंकी घटना नहीं थी, लेकिन मौजूदा समय में पंजाब के गैंगस्टरों और पाक आतंकियों के संबंधों के मामले उजागर होने से पुलिस इसे हलके में नहीं लेना चाहती। जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने पकड़े जाने के डर से इनोवा को मानसर-टांडा के बजाय हाजीपुर-तलवाड़ा-जालंधर के रास्ते निकाला है। 
विज्ञापन


लुटेरों को काबू करने के लिए हाथ-पांव मार रही पुलिस ने तीसरे दिन भी जालंधर व अन्य जगहों पर छापेमारी जारी रखी लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस के आला अफसरों का कहना है कि आरोपियों को काबू करने के लिए अमना बड़ी कड़ी सिद्ध हो सकता है। जालंधर निवासी गैंगस्टर अमनदीप उर्फ अमना पहले भी कई क्रिमिनल वारदात में संलिप्त रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

      
अमृतसर हमले के बाद धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगे       

निरंकारी भवन अमृतसर में हुए आतंकी हमले के बाद धार्मिक स्थलों के बाहर जहां पिछले कुछ दिनों से जिला पुलिस की लगातार तैनाती बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन की ओर से धर्म स्थल प्रमुखों से की गई अपील के बाद अब सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है। जिला प्रशासन की अपील के बाद निरंकारी भवन पठानकोट सहित शहर के अन्य डेरे तथा मंदिरों में लगभग हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं ताकि भविष्य में यदि ऐसी कोई असामाजिक गतिविधि होती है तो इनकी सहायता से आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed