फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann announced to Launch an anti-corruption helpline on 23rd March

एलान: भगवंत मान का व्हाट्सएप नंबर होगा भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन, पंजाब में 23 मार्च से शुरू होगी सेवा

Thu, 17 Mar 2022 05:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 05:58 PM IST
सार

बुधवार को भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में एक बड़ी जनसभा के सामने पंजाब के 28वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann announced to Launch an anti-corruption helpline on 23rd March
सीएम भगवंत मान का एलान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को अपनी सरकार की ओर से पहला बड़ा एलान करते हुए राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का फैसला लिया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोई भी रिश्वत मांगे तो इंकार न करें बल्कि उसका कोई ऑडियो या वीडियो रिकार्ड करके तुरंत उनके व्हाट्सएप नंबर पर भेज दें। उन्होंने कहा,  ‘मैं आपको गारंटी देता हूं कि मेरा दफ्तर इसकी पड़ताल करेगा और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। 

विज्ञापन


पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। पंजाब में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को एक एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, जो उनका निजी व्हाट्सएप नंबर होगा।’भगवंत मान ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली में आप की सरकार बनने पर केजरीवाल ने भी इसी तरह की मुहिम शुरू की थी, जिसे भरपूर समर्थन मिला था और दिल्ली में भ्रष्टाचार बिल्कुल खत्म हो गया है। 
विज्ञापन


मु्ख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी अधिकारी या कर्मचारी को धमकी नहीं दे रहे, क्योंकि 99 फीसदी मुलाजिम बहुत ईमानदार हैं, अपना काम ईमानदारी और वफादारी से निभाते हैं। केवल एक फीसदी लोग ऐसे हैं जो गलत और बेईमान हैं और जिनके कारण तालाब गंदा हो रहा है। ऐसे एक फीसदी अधिकारियों और कर्मचारियों के कारण ईमानदार मुलाजिमों की बदनामी नहीं होनी चाहिए। वह सभी ईमानदार अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप को अवैध पैसों की जरूरत नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है क्योंकि बाकी सभी पार्टियों ने तो इस सिस्टम को बिगाड़ा है। ऊपर से नीचे तक इनके नेता, अधिकारी, पुलिस वालों से हफ्ता वसूली करते रहे और यह सारा पैसा उनकी पार्टी या मंत्रियों-नेताओं की जेब में जाता रहा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को ऐसे अवैध पैसे की जरूरत नहीं है।

मान ने अधिकारियों के साथ की बैठक

सीएम भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली बैठक को संबोधित किया। उन्होंने राज्य के सिविल और पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से लोक सेवक के रूप में अपने कर्तव्यों का अक्षरश: निर्वहन करने का आग्रह किया।

खटकड़कलां में ली थी शपथ

बुधवार को भगवंत मान ने आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में एक बड़ी जनसभा के सामने पंजाब के 28वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लाखों लोगों के बीच भगवंत मान को पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने पद की शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण के बाद मान ने कहा था कि हमें बिल्कुल समय नहीं बर्बाद करना है। आज से ही काम शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed