फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   big controversy on national handicap training camp at panchkula

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर पहले ही दिन विवादों में, एक बाहर, एक ने छोड़ा

Fri, 08 Jul 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Fri, 08 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
big controversy on national handicap training camp at panchkula
शिविर के पहले दिन एक दिव्यांग खिलाड़ी को कैंप से बाहर निकाल दिया गया - फोटो : amarujala
प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू पंचकूला में आयोजित 4 दिवसीय दिव्यांग राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर पहले ही दिन सुविधाओं को लेकर विवादों में घिर गया।
विज्ञापन


शिविर का आयोजन भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से किया गया था। शिविर के पहले दिन एक दिव्यांग खिलाड़ी को कैंप से बाहर निकाल दिया गया, जबकि एक खिलाड़ी खुद शिविर छोड़ गया। दोनों खिलाड़ियों ने शिविर के संचालकों पर गंभीर आरोप जड़े, वहीं, मेहता फाउंडेशन के संस्थापक आदित्य मेहता ने आरोपों को नकारते हुए कहा, कुछ लोग शिविर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके चलते यह कदम उठाना पड़ा।
 
सोने से लेकर शौचालय तक दिक्कतें: दिव्यांग प्रदीप

राष्ट्रीय शिविर से निकाले गए दिव्यांग खिलाड़ी प्रदीप मूलरूप से गाजियाबाद(यूपी) से बैडमिंटन में हिस्सा लेने के लिए आए थे। उनका आरोप था कि शिविर में उन्हें सुविधाओं के अभाव से सोने से लेकर शौचालय जाने तक परेशानी हुई। वह स्पाइनल कॉड इंजरी (पैरा प्लीजिया) से पीड़ित है। सोने के लिए उसे हार्ड गद्दा दिया गया। वह पूरी रात सो नहीं पाया। वाटर और एयर युक्त गद्दे पर सोता तो ठीक रहता। चंडीगढ़ से उसे स्पेशल 2200 रुपये के गद्दे खरीदकर लाने पड़े।अगर इस गद्दे पर लगातार चार दिन सो जाता तो उसके पीठ पर जख्म बन जाते। उसने विरोध जताया तो उन्हें शिविर से बाहर निकाल दिया गया। 
विज्ञापन

 
 

स्पाइनल कॉड इंजरी से पीड़ितों को कोई सुविधा नहीं: दिव्यांग रवि

big controversy on national handicap training camp at panchkula
शिविर का आयोजन भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की ओर से किया गया था।
शिविर खुद छोड़कर गए हरिद्वार के दिव्यांग खिलाड़ी रवि सरवालिया ने शिविर संचालकों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। साथ ही, कहा कि न तो शिविर से सेंटर आने के लिए कोई वाहन सुविधा दी गई, न ही उसके व्हील चेयर का पेंचर ठीक करवाया। शिविर में स्पाइनल कॉड इंजरी के पीड़ितों के लिए कोई सुविधा नहीं है। सोने के लिए सख्त गद्दे मिले, अगर इस गद्दे पर वह सोता तो उसे बेड सोर हो जाता। शौचालय के लिए भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
 

कोट्स
पिछले दो दिनों से प्रदीप और रवि एसी रूम की डिमांड कर रहे थे। अक्सर रात को कॉल कर बाहर रूम लेकर रहने की बात करते थे। हम उन्हें यहां मजबूत बनाने के लिए इस प्रशिक्षण शिविर में  लाए थे। रहा सवाल गद्दे का तो जितनी सुविधाएं फाउंडेशन के पास थी, प्रतिभागियों को दिया गया है। बार बार प्रतिभागियों से मिलकर उन्हें भड़का रहे थे। इसी वजह से उन्हें शिविर से निकाल दिया गया है। 
आदित्य मेहता, संस्थापक, आदित्य मेहता फाउंडेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed