चंडीगढ़ः आईएएस जितेंदर यादव से एक्साइज के बाद छिनी हाउस अलॉटमेंट की कमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा ने बड़ा फेरबदल किया है। साल 2018 में यूटी प्रशासन में सबसे ताकतवर अफसर रहे पर्यटन सचिव जितेंदर यादव को एक बार फिर झटका दिया है। जितेंदर यादव से हाउस अलॉटमेंट की कमान छीनकर पर्सनल सेक्रेटरी बीएल शर्मा को सौंप दी गई है। वहीं फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा से आईटी के सचिव का पद लेकर उनके काम को कम किया गया है।
एडीसी सचिन राणा का तबादला रुकने के साथ ही उन्हें विशेष सचिव हाउस अलॉटमेंट का चार्ज दिया गया। इसके अलावा हॉल ही में आए आईएएस यशपाल गर्ग को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड का सीईओ बनाया गया है। प्रशासक के निर्देश के बाद एडवाइजर द्वारा किए गए व्यापक फेरबदल के बाद प्रशासन के लापरवाह अफसरों की नींद उड़ गई है।
ईमानदार और काम करने वाले अफसर के रूप में जाने जाते हैं परिदा
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज परिदा ने दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में यूटी प्रशासन में एडवाइजर के रूप में कार्यभार संभाला था। तब से लगातार वह यहां तैनात अधिकारियों की कार्यशैली को परख रहे हैं। एडवाइजर इससे पहले जहां भी रहे हैं, उन्हें एक तेजतर्रार और वर्किंग अफसर के रूप में जाना जाता रहा है। यही वजह है कि अब चंडीगढ़ प्रशासन में उन्हीं अधिकारियों को तरजीह मिलेगी, जो वास्तव में प्रशासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करते हैं।
बीएल शर्मा का प्रशासन में कद बढ़ा
अगर बीते साल की बात करें तो यूटी प्रशासन में पर्यटन सचिव जितेंदर यादव को एक ताकतवर अफसर माना जाता रहा है। प्रशासनिक स्तर पर उनका रुतबा कई सीनियर अधिकारियों को मात देता था। कई महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व उन पर होने के चलते अक्सर वह सवालों के घेरे में रहे।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन की मंशा के अनुसार काम नहीं करने के चलते एक्साइज के बाद सचिव हाउस अलॉटमेंट का विभाग उनसे ले लिया गया है। अब प्रशासन के पर्सनल सेक्रेटरी बीएल शर्मा को हाउस अलॉमेंट का सचिव बनाकर अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
एडीसी को बनाया गया विशेष सचिव
वहीं एडीसी सचिन राणा को अब हाउस अलॉटमेंट में विशेष सचिव बना दिया गया है। हाल ही में उनका तबादला अंडमान निकोबार कर दिया गया था। फिलहाल उनका तबादला रुक गया है। प्रशासन ने उन पर भरोसा जताकर उन्हें विशेष सचिव बना दिया है।
फाइनेंस सेक्रेटरी पर कम हुआ काम का बोझ
इसके अलावा एक चौंका देने वाले फैसले में प्रशासन के फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय कुमार सिन्हा से आईटी जैसे महत्वपूर्ण विभाग के सचिव का पद ले लिया गया है। एमसी के स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा को आईटी डिपार्टमेंट का सचिव बनाया गया है।