फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big blow to Patiala's Punjabi University from Punjab budget

Punjab budget: मालवा की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी के हाथ खाली, मांगे थे 300 करोड़, मिले 15 करोड़

Sat, 29 Feb 2020 12:25 AM IST
ajay kumar रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 Feb 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Big blow to Patiala's Punjabi University from Punjab budget
पंजाब बजट।

मालवा क्षेत्र की सबसे बड़ी पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी के हाथ इस बार के पंजाब बजट में खाली रह गए। करीब दो महीने पहले ही पीयू प्रशासन ने सरकार को प्रपोजल भेजा था, जिसमें यूनिवर्सिटी को विशेष 300 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी करने की मांग की थी। इस प्रस्ताव में हवाला दिया गया था कि पीयू के वित्तीय हालात काफी खराब हैं। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी पर तकरीबन 400 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं, जिसमें 160 करोड़ का तो लोन है। कर्मचारियों के पेंशनरी बेनिफिट और उनकी डीए की किश्तों का करीब 150 करोड़ का बकाया भी पीयू के सिर है। सरकार ने स्पेशल ग्रांट के नाम पर यूनिवर्सिटी को ठेंगा दिखा दिया है।
विज्ञापन


पीयू को बजट में केवल 15 करोड़ रुपये दिए गए हैं जिससे यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हास्टल का निर्माण किया जाना है। हालांकि पिछले दो साल से जो सालाना ग्रांट पीयू को मिलती आ रही है, वह मिलेगी। जो इस बार करीब 86 करोड़ रुपये बनती है। पीयू के अर्थशास्त्र विभाग के हेड डॉ. बलविंदर सिंह टिवाना ने कहा कि बजट को देखकर लगता है कि कैप्टन सरकार प्रदेश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के प्रति गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू में 40 फीसदी से ज्यादा टीचिंग पद खाली
डॉ. टिवाना ने बताया कि यूनिवर्सिटी में इस समय 40 फीसदी से ज्यादा टीचिंग पद खाली हैं। अगर सरकार पर्याप्त आर्थिक मदद नहीं देगी तो पद कैसे भरे जा सकेंगे। इसका सीधा असर पढ़ाई पर पड़ेगा। पंजाब के स्टूडेंट्स तो पहले ही विदेश जा रहे हैं। ऐसे में यह गिनती और बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed