{"_id":"5eeb91b38ebc3e42bd4d98aa","slug":"bid-for-liquor-contracts-on-23rd-this-time-the-crowd-will-not-gather-chandigarh-news-pkl3785685163","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में शराब ठेकों की बोली 23 जून को, इस बार नहीं जुटेगी भीड़, वीडियोग्राफी भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में शराब ठेकों की बोली 23 जून को, इस बार नहीं जुटेगी भीड़, वीडियोग्राफी भी होगी
Fri, 19 Jun 2020 12:57 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का असर शहर के शराब ठेकों की नीलामी प्रक्रिया पर भी पड़ेगा। नीलामी में पहली बार शराब ठेकेदारों की भीड़ नहीं जुट पाएगी। लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के लिए आबकारी विभाग ने एक फर्म से सिर्फ एक व्यक्ति को बोली के लिए अधिकृत किया है। टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में 23 जून तक बोली का आयोजन किया जा रहा है।
बता दें कि लॉकडाउन में आबकारी विभाग को तीन महीने के लिए एक्साइज पॉलिसी को बढ़ाना पड़ा। 30 जून को यह तिथि समाप्त हो रही है। अब विभाग ने नीलामी प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। आबकारी विभाग ने 15 जून को ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू की थी।
सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया
टैगोर थियेटर में शराब ठेकों की बोली प्रक्रिया 23 जून को शुरू होगी। बोली सुबह 10.30 बजे से जब तक प्रक्रिया संपन्न नहीं हो जाती चलती रहेगी।
94 ठेकों के लिए 255 करोड़ रिजर्व प्राइज
कोरोना संक्रमण की वजह से एक्साइज पॉलिसी को 9 महीने के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही 95 के बजाय 94 शराब ठेकों की नीलामी आबकारी विभाग कराएगा। इनकी नीलामी के लिए विभाग ने 255 करोड़ रुपये का रिजर्व प्राइज रखा है।
विज्ञापन
नीलामी प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी
23 जून को होने वाली नीलामी प्रक्रिया में विभागीय कर्मियों और बोलीदाताओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे, इसे लेकर आबकारी विभाग की ओर से वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
नीलामी प्रक्रिया में 200 से अधिक शराब ठेकेदार पहुंचते थे, लेकिन इस बार संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रक्रिया में कुछ बदलाव किया गया है। बोली के दौरान एक फर्म से सिर्फ एक ही बोलीदाता को अधिकृत किया जाएगा।
- आरके चौधरी, असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर, चंडीगढ़