फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bible Reading in Haryana by Hindu Families, Controversy

बाइबल पढ़ने पर बढ़ा बवाल, हालात तनावपूर्ण

Mon, 05 Jan 2015 06:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम
ब्यूरो/अमर उजाला, तोशाम Updated Mon, 05 Jan 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
Bible Reading in Haryana by Hindu Families, Controversy

हरियाणा के तोशाम में कथित पास्टर की गैर मौजूदगी में फिर बाइबल पढ़े जाने के कारण बवाव पैदा हो गया। भनक लगते ही काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन


दोनों ओर की जिद के चलते दो बारगी हालात तनावपूर्ण हो गए थे। आखिरकार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया गया। बाइबल पढ़ने वाले लोग करीब साढ़े 10 बजे गुलाब के घर इकट्ठे होने शुरू हुए।
विज्ञापन


हालांकि 28 दिसंबर को हुए विवाद के बाद बाइबल पढ़ाने के लिए आने वाले शीशवाला निवासी कथित पास्टर राजेंद्र इस बार नहीं आए। कथित पास्टर की गैर मौजूदगी में बाइबल पढ़ने का कार्य शुरू होने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो 40 से 50 ग्रामीण एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइबल पढ़ने वालों ने सत्संग बताया

Bible Reading in Haryana by Hindu Families, Controversy

इन लोगों ने बाइबल पढ़ने वालों से कहना शुरू किया कि आप जो कर रहे हैं यह गलत है। इस पर बाइबल पढ़ने वालों ने स्पष्ट किया कि वे अपने घर ये सब कर रहे हैं और करेंगे। इसी बात को लेकर मामला तनावपूर्ण हो गया।

ग्रामीण ने घर से बाहर निकलकर बाबा मुंगीपा के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद लोग कुछ शांत हुए और ये लोग दोबारा गुलाब के घर के अंदर पहुंच गए और हालात फिर तनावपूर्ण हो गए। ग्रामीण फिर यह सब न करने के लिए कहने लगे।

वहीं बाइबल पढ़ने वाले यह कहते रहे कि हम सत्संग कर रहे हैं ऐसा करने से बीमारियां दूर हो रही हैं और शांति मिल रही है। इसी बीच किसी ने मामला पुलिस तक पहुंचा दिया।

एएसआई सुरत सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को वहां से हटाया। एएसआई सूरत सिंह ने बताया कि इस बाबत शिकायत आई थी। फिलहाल दोनों पक्षों को अलग-अलग कर दिया गया है। अब मामले की जांच की जाएगी।

बीते रविवार को भी हुआ था तनाव

Bible Reading in Haryana by Hindu Families, Controversy

पिछले रविवार 28 दिसंबर को ग्रामीणों की मौजूदगी में विश्व हिंदू परिषद के प्रचारकों व कथित पास्टर के बीच गांव में बाइबल पढ़ाने को लेकर काफी वाद-विवाद हुआ शुरू हुआ था। उसके बाद से मामला काफी गरमाया हुआ है।

गत वीरवार को गांव के विश्वकर्मा मंदिर में मौजिज लोगों की अहम बैठक हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि गांव में भाईचारा नहीं बिगड़ने दिया जाएगा। बाइबल पढ़ रहे लोगों से संपर्क कर उनको समझाया जाएगा।

बाइबल पढ़ने वाले लोगों को समझाने के लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिसके बाद कलीराम कमेटी की मौजूदगी में अपने घर हवन-यज्ञ कर चुके हैं।

विहिप ने दागे नेताओं पर सवाल

Bible Reading in Haryana by Hindu Families, Controversy

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रिय प्रसार-प्रचार प्रमुख राजेंद्र फौगाट ने फिर दोहराया है कि खानक में कई परिवार धर्मांतरण कर चुके हैं जिनकी घर वापसी करवाई जाएगी।

वीएचपी नेता ने आगरा में घर वापसी के मामले संसद को ठप करने वाले और खानक मुद्दे पर कुछ न बोलने वाले नेताओं पर सवाल उठाया है। वीएचपी नेता ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि खानक में कुछ परिवारों ने धर्म परिवर्तन कर लिया है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों की अवश्य ही घर वापसी करवाई जाएगी। वीएचपी नेता ने ईसाई मिशनरियों पर आरोप लगाया कि ये लोग भोले-भाले लोगों को बहका कर धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed