फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bhupinder singh hooda Vs manohar lal khattar on white paper

श्वेत पत्र नहीं भाजपा का सफेद झूठ पत्रः हुड्डा

Tue, 03 Mar 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 03 Mar 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
bhupinder singh hooda Vs manohar lal khattar on white paper

खट्टर सरकार काम न करने का बहाना ढूंढ रही है। इसलिए प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र लाने की बात करके आम लोगों को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। यह कहना है पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे सोमवार को यहां जिला बार हॉल में ई लाइब्रेरी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थे।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि वे पहले भी कह चुके हैं कि जब उन्होंने सत्ता छोड़ी थी, तब प्रदेश की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत थी। प्रति व्यक्ति आय और प्रति व्यक्ति निवेश में प्रदेश अव्वल था। खुद सीएम खट्टर गुजरात में यह बात अपने मुंह से कह चुके हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि दरअसल हरियाणा सरकार काम न करने का अब बहाना ढूंढ रही है। सरकार की नीयत ठीक नहीं है। अगर प्रदेश का बजट जन हितैषी हुआ तो समर्थन करेंगे, नहीं तो विरोध करेंगे। आम बजट पर कहा कि मोदी सरकार देश को समाजवाद से पूंजीवाद की ओर ले जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खट्टर सरकार बताए, कहां गई बिजली

bhupinder singh hooda Vs manohar lal khattar on white paper

हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में 10 हजार मेगावाट बिजली की आवश्यकता है। जिस समय कांग्रेस ने सत्ता छोड़ी, उस समय प्रदेश में इतनी बिजली का उत्पादन होता था। आज भी वही पावर प्लांट हैं।

हर गांव व शहर से शिकायत आ रही है कि बिजली नहीं मिल रही। खट्टर सरकार बताए कि बिजली कहां गई। हालात नहीं सुधरे तो वे जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शन करेंगे।

15 हजार प्रति एकड़ मिले मुआवजा
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों को क्षतिग्रस्त फसल का 10 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देती थी। खट्टर सरकार के कार्यकाल में पहले धान, कपास, पापुलर के भाव पिटे और थानों में खाद बंटी। अब गेहूं की फसल बारिश व तेज हवा में बर्बाद हो गई है। ऐसे में सरकार को कम से कम 15 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए।

इस मौके पर विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व विधायक बी. बी. बतरा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कृष्णमूर्ति हुड्डा, बार प्रधान लोकेंद्र फौगाट, सचिव संजीव बतरा व दूसरे कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed