फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda targets on Haryana government at Bawal

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- प्रदेश की लड़खड़ाती सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Thu, 12 Dec 2019 10:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बावल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बावल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Dec 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda targets on Haryana government at Bawal
भूपेंद्र हुड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में लड़खड़ाती सरकार बनी है। इस तरह की सरकार ज्यादा दिन नहीं चलती। जनता ने भाजपा के खिलाफ इस चुनाव में वोट किया है। यही कारण है कि भाजपा के नेता हार का मंथन करने में अभी तक लगे हुए हैं। 

विज्ञापन


यह बात गुरुवार को बावल में एक सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचने से पहले हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान धारुहेड़ा में कही। धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास कांग्रेसी नेता महाबीर यादव मसानी ने अपने समर्थकों के साथ हुड्डा व दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर योगानंद शास्त्री का स्वागत किया। इसी दौरन हुड्डा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन


-प्याज पर सरकार ने लिया यूटर्न
 पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। प्याज खाना तो दूर उसके दाम सुनकर ही आंसू आ जाते हैं। पहले भाजपा सरकार मेवात से प्याज खरीदने की बात कर रही थी, जिसे गरीबों को दिया जाना था। अब अपने ही फैसले से यूटर्न लेते हुए किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय में किए गए कार्यों का सिर्फ फीता काटा। आज रोजगार, स्वास्थ्य व शिक्षा पर जोर देने की जरूरत है, लेकिन भाजपा मूल ढांचे की सोचने की बजाए अपने हित के फैसलों को अंजाम दे रही है। वहीं पूर्व स्पीकर शास्त्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार अपने ही बोझ में दब जाएगी। 


नागरिक संशोधन बिल पर विपक्षी पाटियों के सवालों के जवाब नहीं मिले
नागरिक संशोधन बिल पर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बिल पास हो चुका है ऐसे में कुछ ज्यादा कहने के लिए नहीं बचा है। लोकसभा व राज्यसभा में विपक्षी पार्टियों की ओर से केंद्र सरकार कुछ सवाल पूछे गए थे, लेकिन सरकार जवाब नही दे सकी।  उन्होंने कहा कि भाजपा और जजपा दोनों ने ही विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। अब उन वादों को पूरा करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed