{"_id":"597774714f1c1bd2438b4577","slug":"bhupinder-singh-hooda-in-amarujala-samwad-program","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संवाद कार्यक्रम: हुड्डा बोले- हरियाणा में कांग्रेस को जिताना मेरी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद कार्यक्रम: हुड्डा बोले- हरियाणा में कांग्रेस को जिताना मेरी जिम्मेदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Jul 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Bhupinder singh hooda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में भाजपा का विजय रथ रुकने से उत्साहित हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश में किसानाें और व्यापारियों को एकजुट करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को जिताना मेरी जिम्मेदारी है और मैं इस कार्य के लिए पूरी तरह से सक्षम हूं। मैं जहां भी सभा करने जा रहा हूं जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के भीतर और बाहर की लड़ाई को दरकिनार करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में कहीं कोई मतभेद नहीं है। बरसात बीतने के बाद उनका जनसंपर्क अभियान एक बार फिर से तेजी पकड़ेगा।
(पूरी बातचीत आप चंडीगढ़ अमर उजाला के फेसबुक पेज पर जाकर देख सकते हैं)
अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चार बार सांसद, चार बार विधायक, छह साल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और दस साल मुख्यमंत्री रहने के बाद पार्टी को जिताना मेरी नैतिक जिम्मेदारी भी है। भाजपा आज चुनाव करवाए तो हम उसके लिए तैयार हैं, और कांग्रेस की जीत तय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा यह सोचती है कि 2014 में मोदी के नाम की लहर का फायदा उठाने के बाद 2019 के चुनाव में भी फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर भाजपा का रवैया उजागर हो चुका है। उस समय कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ और सुभाष बराला ने अर्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया था। अब हरियाणा की जनता अपना हक मांग रही है।

'मैं बदला बदली की राजनीति नहीं करता'
Bhupinder singh hooda
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कहती है कि किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुनी हो जाएगी, लेकिन हालात यह है कि फसल पिट रही है। आलू सस्ता हो गया लेकिन चिप्स सस्ता नहीं हुआ। पापुलर पिट गया लेकिन प्लाईवुड सस्ती नहीं हुई। कपास की फसल पिट गई लेकिन कपड़ा सस्ता नहीं हुआ।
मैं बदला बदली की राजनीति नहीं करता:
हुड्डा का सरकारी आवास खाली करवाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की तरह बदला बदली की राजनीति नहीं करता। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो सबसे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल को आवास देंगे और उन्हें यह एहसास करवाएंगे कि पूर्व सीएम से कैसा व्यवहार किया जाता है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को भी यह एहसास करवा दिया है।
(पूरी बातचीत आप चंडीगढ़ अमर उजाला के फेसबुक पेज पर जाकर देख सकते हैं)
सुशासन के सहयोगी हैं बिचौलिए:
पूर्व की कांग्रेस सरकार पर बिचौलिया सिस्टम हावी होने संबंधी सवाल पर हुड्डा ने कहा कि सरकार एक भी बिचौलिए का नाम उजागर करे। सिर्फ बातें बनाने से काम नहीं चलता है। वर्तमान भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से लगाए गए सुशासन के सहयोगी बिचौलियों का काम कर रहे हैं।