फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhupinder Singh Hooda held a press conference in Chandigarh

Haryana: भूपेंद्र हुड्डा बोले- आसान नहीं आदमपुर का रण, कुलदीप को देना होगा गठबंधन के भ्रष्टाचार का जवाब

Tue, 13 Sep 2022 11:58 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की हरियाणा में एंट्री जनवरी में होगी। दो दिन से ज्यादा राज्य में रहने के बाद यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी। पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही हुड्डा ने भी यात्रा को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Bhupinder Singh Hooda held a press conference in Chandigarh
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आदमपुर उपचुनाव अभी दूर है लेकिन कुलदीप बिश्रोई के लिए यह रण आसान नहीं होगा। कुलदीप को उन सभी सवालों का जवाब देना होगा जो गठबंधन सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर हरियाणा की जनता मांग रही है। लगातार पार्टियां बदलने से कुछ नहीं होता है। जनता के हितों को भी देखना होता है। लिहाजा मेरा यह दावा है कि आदमपुर में कांग्रेस ही जीतेगी। 

विज्ञापन


कुलदीप के पुत्र भव्य बिश्रोई लोकसभा चुनाव 28 हजार मतों से हार चुके हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा ने यह बात अपने चंडीगढ़ निवास पर पत्रकारों से बातचीत में कही। इसके बाद वे आदमपुर दौरे के लिए निकल गए। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की गठबंधन सरकार में कई ऐसे घोटाले हैं। जिनका जवाब जनता मांग रही है। भर्ती घोटाला, शराब घोटाला, नगर निगम घोटाला से उकता चुके लोग अब कांग्रेस में भविष्य देख रहे हैं। एचपीएससी भर्ती में हुई धांधली में तो सरकार ने विधानसभा में उनके द्वारा सुनाई गई व्हाट्सएप चैट तक का जवाब तक नहीं दिया। 
विज्ञापन


जिसके पास एसवाईएल का जवाब नहीं वह हरियाणा की राजनीति क्या करेगा
हरियाणा में सक्रिय हो रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में हुड्डा ने कहा कि उनकी बात का कोई भरोसा नहीं है। वे हरियाणा को एसवाईएल का पानी देने के हक में नहीं है। जो व्यक्ति हरियाणा के हितों का ध्यान नहीं रख सकता वह हरियाणा में राजनीति क्या करेगा। अगर एसवाईएल का हल निकाल सकते हैं तो जनता के बीच बताएं। प्रधानमंत्री के साथ चाय पर बात करने का क्या मतलब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सिंबल पर जिप अध्यक्ष चुनाव लड़ने को तैयार
पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष और मेयर का चुनाव डायरेक्ट कर रही है। जो चुनाव करने वाला है उसे कर नहीं रही। जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव बड़ा चुनाव है। यदि भाजपा इस चुनाव को डायरेक्ट करे तो कांग्रेस सिंबल पर जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

शामलात भूमि के मुद्दे की अनदेखी हो रही
हुड्डा ने कहा कि सरकार लगातार शामलात भूमि के मुद्दे की अनदेखी कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से कांग्रेस भूमि अधिनियम में संशोधन की मांग कर रही है ताकि किसानों के अधिकारों को संरक्षण दिया जा सके लेकिन विधानसभा तक में मुद्दा उठाए जाने के बावजूद सरकार ने इसको गंभीरता से नहीं लिया। यही वजह है कि आज किसानों को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार ने आनन-फानन जमीनों के इंतकाल पंचायतों के नाम करने का आदेश जारी कर दिया। इसकी वजह से गांवों में अफरा-तफरी का माहौल है।

भारत जोड़ो यात्रा जनवरी में पहुंचेगी हरियाणा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की हरियाणा में एंट्री जनवरी में होगी। दो दिन से ज्यादा राज्य में रहने के बाद यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी। पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही हुड्डा ने भी यात्रा को लेकर तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यात्रा की राज्य में सफलता को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। यात्रा के हरियाणा आगमन या फिर प्रस्थान पर प्रदेश कांग्रेस बड़ी रैली करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed