{"_id":"63bf151f41472d4f456f7886","slug":"bharat-jodo-yatra-will-start-from-khanna-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: आज खन्ना से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, समराला चौक पर होगी रैली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Jodo Yatra: आज खन्ना से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, समराला चौक पर होगी रैली, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Thu, 12 Jan 2023 01:30 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 12 Jan 2023 01:30 AM IST
सार
गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना में दाखिल होगी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कमिश्नरेट पुलिस यात्रा के दौरान किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इस कारण कमिश्नरेट पुलिस के सभी अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं।
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन राहुल गांधी ने 25 किलोमीटर का पैदल सफर किया। उन्होंने सरहिंद से मंडी गोबिंदगढ़ तक दो पड़ाव में पैदल यात्रा की। बुधवार को मंडी से खन्ना के दौरान रास्ते में हल्की बूंदाबांदी भी रही। यात्रा का नाइट स्टे लुधियाना जिले के खन्ना में है। सुबह वह कश्मीर गार्डन से पैदल यात्रा की शुरूआत करेंगे। यात्रा समराला चौक पर खत्म होगी। वह बिना रुके 25 किमी चलेंगे। समराला चौक पर सभा के बाद राहुल दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस ने यात्रा मार्ग को 10 जोन में बांटा
गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना में दाखिल होगी। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कमिश्नरेट पुलिस यात्रा के दौरान किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। इस कारण कमिश्नरेट पुलिस के सभी अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। पुलिस ने यात्रा मार्ग को पूरे 10 जोन में बांटा है। इसकी देखरेख खुद पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू करेंगे। वहीं ज्वाइंट सीपी और एडीसीपी, एसीपी, एसएचओ की अगुवाई में जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा पूरी तरह से की जाएगी। यात्रा में शामिल वीआईपी लोगों की सुरक्षा और यात्रा में शामिल होने वालों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। 10 जोन बनाए गए हैं जिसमें सभी अधिकारी और पुलिस मुलाजिम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या पहले से ही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक कंट्रोल करना पुलिस के लिए बड़़ी चुनौती है। शहर के लोगों की मदद से ही भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा भी होगी और ट्रैफिक को भी सुचारु ढंग से चलाने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन