फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Yatra Punjab Today News in Hindi

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- चीन का मुकाबला कर सकते लुधियाना के कारोबारी, GST व नोटबंदी पर कही ये बात

Thu, 12 Jan 2023 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 01:46 PM IST
सार

पंजाब में यात्रा के दूसरे दिन भी राहुल गांधी कड़ी सुरक्षा में रहे। राहुल की सुरक्षा को लेकर लुधियाना के दुगरी में रहने वाले दंगा पीड़ितों को पुलिस ने कॉलोनी में ही नजरबंद कर दिया। कल लाल पगड़ी में दिखे राहुल ने आज पगड़ी नहीं पहनी थी।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Yatra Punjab Today News in Hindi
लुधियाना पहुंची भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : twitter @bharatjodo

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लुधियाना के छोटे और मझोले कारोबारियों की मदद की जाए तो वे चीन का मुकाबला कर सकते हैं। लुधियाना इंडस्ट्री की आज जो हालत है, उसके लिए केंद्र सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। राहुल ने कहा कि लोग लुधियाना को मैनचेस्टर जैसा कहते है। असल में मैनचेस्टर लुधियाना की तरह है। मैनचेस्टर का कोई भविष्य नहीं है लेकिन लुधियाना का निश्चित रूप से है। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम कारोबारियों को जिस सहयोग की जरूरत थी, वह उन्हें दिया नहीं गया, बल्कि नोटबंदी और जीएसटी थोप दी गई। यह दोनों छोटे और मझोले उद्योगों को खत्म करने के हथियार हैं। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार का सिर्फ दो-तीन उद्योगपतियों पर ही ध्यान है। ये बड़े घराने लोगों को रोजगार नहीं दे सकते लेकिन लुधियाना के छोटे और मझोले उद्योग देश को रोजगार दे सकते हैं।

विज्ञापन


पंजाब मेहनती लोगों व गुरुओं की नगरी है 
राहुल ने कहा कि कांग्रेस प्यार व मोहब्बत बांटती है। नफरत के बाजार में हमने मोहब्बत की दुकान खोल रखी है। आप इस यात्रा को देखें, आपको कोई नफरत नहीं मिलेगी। यात्रा में अगर कोई गिर जाता है तो सभी बिना उसका धर्म या जाति पूछे उसकी मदद करते हैं। यह भारत और पंजाब का इतिहास है और पंजाब की संस्कृति भी। पंजाब मेहनती व गुरुओं की धरती है। श्री गुरु नानक देव जी ने यहां से देश के लोगों में प्रेम व भाईचारे से रहने का संदेश दिया था, इसलिए हमें गुरुओं के संदेश को अपनाकर मिलजुल कर रहना चाहिए।
विज्ञापन


प्रियंका के जन्मदिन में शामिल होने दिल्ली लौटे राहुल
राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका का जन्मदिन मनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को बीच में छोड़कर दिल्ली रवाना हो गए हैं। गुरुवार को ही प्रियंका का जन्मदिन था। लुधियाना के समराला में भाषण देने के बाद राहुल लौट गए। भारत जोड़ो यात्रा लाडोवाल टोल के पास कुलविंदर फार्म पर ठहरी हुई है। यात्रा अब दो दिन यहीं रुकेगी। 14 जनवरी की सुबह जालंधर के लिए रवाना होगी। यही से राहुल गांधी यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसी झंडों और भंगड़े से स्वागत
जब राहुल समराला चौक पहुंचे तो कांग्रेसी झंडों, भंगड़ा डालते युवाओं और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस बीच समराला चौक के नजदीक बने मंच से राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी के पंच पर पहुंचते ही लोगों ने उनका राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से स्वागत किया। इस पर राहुल ने आभार जताया व धन्यवाद किया।

यात्रा ने जाम की लुधियाना की सड़कें
भारत जोड़ो यात्रा के कारण गुरुवार को शहर की सड़कें पूरी तरह से जाम रहीं। प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ा। शहर की सड़कों पर इस कदर जाम था कि यात्रा के समाप्त होने के बाद भी दो घंटे तक हाल-बेहाल रहा। पुलिस भी जाम खुलवाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई। हालांकि यात्रा मार्ग को पुलिस ने पूरी तरह से साफ करवा रखा था।

कमिश्नरेट पुलिस ने रूट डायवर्ट करने के अलावा पूरा ट्रैफिक प्लान बनाया था लेकिन सारी योजना चौपट रही। समराला चौक पर राहुल गांधी का समारोह था। इसके चलते समराला चौक की तरफ जाने वाली हर सड़क को बंद कर दिया गया था। इसके अलावा चीमा चौक से पुलिस ने यातायात रोक दिया। बस स्टैंड से आने वाले ट्रैफिक को चीमा चौक जाने की इजाजत न देकर ढोलेवाल से डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा शेरपुर चौक से ही समराला चौक जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया था। जमालपुर चौक से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया था।

झलकियां...

  • लुधियाना में राहुल की यात्रा का 15 जगहों पर स्वागत किया गया। पंजाब में दूसरे दिन की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खन्ना से शुरू होनी थी। सुरक्षा कारणों के चलते सुबह जसपालों से एक किमी आगे कद्दो चौक और समय सात बजे से शुरू की गई। यात्रा दोपहर करीब 12.30 बजे समराला चौक पर पहुंची। राहुल गांधी रोजाना 25 किलोमीटर ही चलते है। राहुल का स्वागत जुगियाना से शुरू होकर समराला चौक तक चलता रहा।

 

  • प्रताप सिंह बाजवा को बार-बार राहुल स्टेज पर बुलाते रहे, पंजाब के प्रभारी हरीश चौधरी ने कई बार प्रताप बाजवा को बुलाया लेकिन वह समराला चौक पर स्टेज पर नहीं आए तो रवनीत सिंह बिट्टू को स्वागत भाषण देना पड़ा।

  • चरणजीत सिंह चन्नी व राजा वड़िंग रास्ते में हाथ में हाथ डालकर पदयात्रा करते दिखे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा।

 

  • भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नामधारी समुदाय के सदस्यों ने राहुल गांधी स्वागत किया। उन्होंने नामधारी समुदाय का देश की आजादी में योगदान की जानकारी दी। बताया कि नामधारी समुदाय का इतिहास कुर्बानियों का है। किताबें भी राहुल गांधी को सौंपी गईं। 

 

  • एक युवक नंगे पांव यात्रा में शामिल हुआ है और रोजाना 25 किलोमीटर नंगे पांव चल रहा है।

 

  • लुधियाना में दंगा पीड़ित जत्थेबंदी के प्रधान सुरजीत सिंह को तड़के घर में ही नजरबंद कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह को राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के मद्देनजर नजरबंद किया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त जत्थेबंदी ने राहुल गांधी के विरोध की योजना बनाई थी।

 

  • भारत जोड़ों यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत राजा वड़िंग ने तिंरगा फहरा कर की। 9 बजे राहुल गांधी ने पहली टी-ब्रेक ली। वह साहनेवाल के गांव नंदपुर में कर्म सिंह के घर चाय पीने के लिए रुके और वहां पर लोगों से बातचीत की। राहुल ने खेती की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed