फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Yatra Public Rally in Pathankot Punjab Today News in Hindi

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- भगवंत मान भले आदमी, मगर पंजाब सरकार का रिमोट केजरीवाल व चड्ढा के हाथ

Thu, 19 Jan 2023 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 03:08 PM IST
सार

गांधी परिवार के चौथे नेता के रूप में राहुल गांधी पठानकोट में जनसभा करने जा रहे हैं। पठानकोट अंतरारष्ट्रीय सीमा से सटा जिला है। इसलिए केंद्रीय व पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां पूरी चौकसी बरत रही हैं। हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा तंत्र मजबूत कर दिया गया है। राहुल की सुरक्षा के दस्ते पठानकोट पहुंच चुके हैं। राहुल की पंजाब यात्रा का गुरुवार को अंतिम दिन है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi Yatra Public Rally in Pathankot Punjab Today News in Hindi
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन पठानकोट में जनसभा को संबोधित करते हुए गुरुवार को राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बहुत भले आदमी हैं। मैं उन्हें अच्छी तरह से समझता हूं। उनका सम्मान करता हूं। वह केजरीवाल से बिल्कुल अलग हैं। सिर्फ एक बात की कमी है। वह पंजाब की सरकार को पंजाब से नहीं चला पा रहे। पंजाब सरकार का रिमोट दिल्ली में बैठे अरविंद केजरीवाल और राघव चड्डा के पास है। ऐसी स्थिति में वह पंजाब का भला नहीं कर सकते। यह बात मैंने लोकसभा में भी भगवंत को कही थी। साथ ही, उन्होंने मान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान आप के विज्ञापनों में पंजाब के सार्वजनिक धन का इस्तेमाल किया गया है। यह पंजाब के लोगों का पैसा था।

विज्ञापन


वही, उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर देश में नफरत, हिंसा और भय का माहौल पैदा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी सभी नीतियां किसी न किसी को डराती हैं। पिछली यूपीए सरकार की नीतियों की ओर इशारा करते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार मनरेगा लाई। कृषि ऋण माफ किया। शहरी नवीकरण मिशन, हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जो कुछ भी करते हैं, वह भय को खत्म करने के लिए करते हैं और वे (भाजपा) जो कुछ भी करते हैं ,भय फैलाने के लिए करते हैं। इस दौरान रैली में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, हरीश चौधरी, केसी वेणुगोपाल और दिग्विजय सिंह सहित अन्य लोग रैली में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




अग्निपथ योजना ने युवाओं के सपने चकनाचूर कर दिए
राहुल ने अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि इसने रक्षा बलों में शामिल होने के युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। लाखों युवा सशस्त्र बलों में शामिल होने और राष्ट्र की रक्षा करने की आकांक्षा रखते हैं। उन्होंने जनसभा में आए लोगों से पूछा कि अग्निवीर योजना ने उनका डर कम किया है या बढ़ाया है? इस योजना ने देश की सेना को मजबूत किया या कमजोर किया। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों ने किसानों के साथ जो किया, वह अग्निपथ योजना सशस्त्र बलों के साथ कर रही है।

जेब कतरा अकेले नहीं आता, उसके साथ दो-तीन लोग होते हैं
राहुल ने कहा कि जब कोई जेबकतरा आपका पर्स चुराता है तो वह अकेला नहीं होता है। उसके साथ 2-3 लोग होते हैं, जो उस व्यक्ति का ध्यान भटकाते हैं, जिसे वे निशाना बनाते हैं। एक बार ध्यान भटकने के बाद, जेबकतरा अपना काम करता है। एक जेबकतरा एक हजार या दो हजार रुपये चुराता है लेकिन वे (केंद्र सरकार) इस देश के लोगों से लाखों करोड़ रुपये छीन लेते हैं।

अब मुझे पंजाब के खाने की आदत हो गई
राहुल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब के लोगों ने बहुत प्यार दिया। पंजाब का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने पदयात्रा में शामिल यात्रियों को मुफ्त भोजन और सभी तरह की मदद की पेशकश की। यही पंजाबियत है।

गांधी ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि पंजाब में लोगों की ओर से बरसाए गए प्यार ने एक गंभीर समस्या पैदा कर दी है। उन्होंने कहा-अब दिल्ली के पराठों से काम नहीं चलने वाला। मुझे मक्के की रोटी और सरसो के साग की आदत हो गई है। मैं अपनी मां को भी बोलूंगा मेरे के लिए पंजाब का खाना लाओ।

इसलिए मैंने पहनी पगड़ी
यात्रा के पंजाब-चरण के दौरान पगड़ी पहनने पर गांधी ने कहा, मैंने जानबूझकर पगड़ी पहनी थी। मैं आपको बताना चाहता था हूं कि आपका इतिहास और आपके गुरुओं ने जो रास्ता दिखाया, मैं उसका सम्मान करता हूं और मैं उसके सामने सिर झुकाता हूं। यही मेरा मार्ग भी है।


भाजपा पर बरसे खड़गे
वहीं अपने भाषण में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा चोर है। जनता कांग्रेस को चुनकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, मणिपुर और कर्नाटक में सरकार बनाती है। भाजपा विधायकों को डरा धमकाकर अपने साथ मिलाकर सरकार बना लेती है। खड़गे ने कहा कि दो दिन की भाजपा की मीटिंग हुई लेकिन इस दौरान देश की समस्याओं पर जिक्र नहीं हुआ। 400 दिन में सरकार कैसे बनानी है बस इस पर ही मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा पैसे और ईडी के बल पर देश पर कब्जा रखना चाहती है। इसके बाद जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह को श्रद्धांजलि दी गई और एक मिनट का मौन रखा गया।



राहुल गांधी गांधी परिवार के चौथे नेता के रूप में पठानकोट में जनसभा करने जा रहे हैं। इससे पहले 1980 में दो बार इंदिरा गांधी और 1985 में राजीव गांधी पठानकोट में जनसभा कर चुके हैं। वहीं 2019 और 2022 में प्रियंका गांधी पठानकोट आ चुकी हैं। राजीव गांधी की हत्या के बाद राहुल गांधी की माता सोनिया गांधी एक बार काठगढ़ मंदिर में माथा टेकने आई थीं लेकिन पठानकोट नहीं आई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed