फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bharat Gaurav Award to Google Boy Kautilaya in Europe

यूरोप में इस अवार्ड से नवाजे जाएंगे गूगल ब्वॉय

Fri, 26 Dec 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा Updated Fri, 26 Dec 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav Award to Google Boy Kautilaya in Europe

गूगल ब्यॉय कौटिल्य पंडित को अब यूरोप की धरती पर कदम रखने जा रहे हैं। वहां उन्हें एक अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड वर्ल्ड ब्राह्मण आर्गेनाइजेशन की ओर से जून 2015 के आखिरी सप्ताह में दिया जाएगा।

विज्ञापन


अवार्ड का नाम है भारत गौरव अवार्ड। अवार्ड दिए जाने की घोषणा से कौटिल्य के परिजन बेहद खुश हैं।  उन्होंने आर्गेनाइजेशन के फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन


बीते दिन कौटिलय का सातवां जन्मदिन अयोध्या में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कथा वाचक राधे-राधे के जन्मदिन पर अवध धाम मंदिर की ओर से किया गया था।

अयोध्या में सरयू किनारे कौटिल्य ने मनाया जम्नदिन

Bharat Gaurav Award to Google Boy Kautilaya in Europe

गूगल ब्वाय के पिता सतीश शर्मा ने बताया कि कौटिल्य पंडित के जन्म से पूर्व निजी स्कूल में भागवत कथा कराई गई थी और इसके जन्म होने के बाद कौटिल्य के जन्मदिन पर भागवत कथा कराने का फैसला लिया था, लेकिन 24 दिसंबर को कथा वाचक राधे-राधे का जन्मदिन था।

कथा वाचक राधे-राधे का जन्मदिन अवध धाम मंदिर की ओर से अयोध्या में मनाने की तैयारी की गई। मंदिर के आयोजकों ने कथा वाचक राधे-राधे के जन्मदिन पर कौटिल्य का भी जन्मदिन अयोध्या में मनाने के लिए आमंत्रित किया।

सुबह सरयू नदी में पूजा-अर्चना करने के बाद हनुमान गढ़ी में 11 पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर कौटिल्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम समापन के बाद वर्ल्ड ब्राह्मण आर्गेनाइजेशन के महासचिव डॉ शुक्ला का फोन आया और उन्होंने गूगल ब्वाय को यूरोप की ओरप्रिया के राजधानी वियना में भारत गौरव अवार्ड के लिए सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed