{"_id":"586a73504f1c1b025215871a","slug":"bharat-darshan-special-train-schedule-relseased-by-indian-railway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत दर्शन करने के इच्छुक लोग तैयारी में जुट जाइए, शेड्यूल जारी हो गया है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत दर्शन करने के इच्छुक लोग तैयारी में जुट जाइए, शेड्यूल जारी हो गया है
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 02 Jan 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दर्शन करने के इच्छुक लोगों के लिए जरूरी खबर। भारत दर्शन टूर का शेड्यूल जारी हो गया है। यहां देखिए और तैयारी में जुट जाइए। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से ‘दक्षिण भारत यात्रा’ के लिए स्पेशल टूर कराया जा रहा है। आईआरसीटीसी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से यह स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 27 फरवरी 2017 को चंडीगढ़ स्टेशन से दक्षिण भारत यात्रा के लिए रवाना होगी। जो 11 मार्च 2017 को वापस लौटेंगी। 12 रातें और 13 दिन के इस टूर पैकेज के लिए आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। बुकिंग के लिए पैसेंजर और पर्यटक आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर टिकट बुक करा सकते हैं।
इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग के लिए पैसेंजर पास के रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस स्पेशल टूर पैकेज के लिए लोगों को 10 हजार 870 रुपये देने होंगे। जिसमें रोज सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना मुहैया किया जाएगा। आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पैसेंजर से सभी सेवाओं के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह ट्रेन 27 फरवरी को सुबह 6 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। जो रास्ते में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, और जयपुर रुकेगी।

ये रहेंगे इस स्पेशल टूर के डेस्टिनेशन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
दो मार्च को यह स्पेशल ट्रेन रामेश्वरम पहुंचेगी, जहां पर्यटकों को रामानाथ स्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अगले दिन 3 मार्च को मदुरई में मिनाक्षी मंदिर और उसके अगले दिन कन्याकुमारी में पर्यटक को टूरिस्ट प्वाइंट घुमाए जाएंगे।।
इसके बाद 5 मार्च को तिरुवंतपुरम में कोवल्लम बीच और पद्मनाभ स्वामी टेंपल, संथिगिरी आश्रम व अन्य टूरिस्ट प्लेस भी घूमने का अवसर मिलेगा। 6 मार्च को तिरुचिरापल्ली में रंगानाथस्वामी मंदिर, 7 मार्च को रेनीगुंटा में तिरुपति दर्शन, आठ मार्च को रेनीगुंटा में पद्मावती मंदिर, 9 मार्च को कुरनूल सिटी में स्थित मल्लिकार्जुना ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कराएं जाएंगे।
टिकट कैंसल कराने पर लगेगा चार्ज
जानकारी के अनुसार टिकट कैंसल करवाने पर कैंसेलेशन चार्ज लगेगा। टूर पर जाने से 15 दिन पहले 100 रुपये कैंसेलेशन फीस, 8 से 14 दिन पहले 25% टूर पैकेज का, 4 से 7 दिन पहले 50% और 4 से भी पहले 100% कैंसेलेशन चार्ज रहेगा।