{"_id":"5e712c598ebc3ea769409b18","slug":"bhai-ghanaiya-sehat-sewa-scheme-launched-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: भाई घनैया सेहत सेवा योजना शुरू, 1.42 लाख लोग करवा सकेंगे 2 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: भाई घनैया सेहत सेवा योजना शुरू, 1.42 लाख लोग करवा सकेंगे 2 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
Wed, 18 Mar 2020 01:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
भाई घनैया स्वास्थ्य सेवा स्कीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से मंगलवार को सहकारी सोसाइटियों के सदस्य किसान परिवारों, सहकारी बैंकों के खाताधारकों और विभाग के अधिकारियों के लिए भाई घनैया स्वास्थ्य सेवा स्कीम का उद्घाटन किया। पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में सहकारिता मंत्री ने सांकेतिक तौर पर 11 सदस्यों को कार्ड बांटकर स्कीम का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इस स्कीम के तहत मुख्य सदस्य का प्रीमियम 2714 रुपये (जीएसटी सहित) और आश्रित सदस्यों का प्रीमियम 679 रुपये (जीएसटी सहित) बनता है और इस स्कीम के तहत प्रत्येक पात्र पारिवारिक तौर पर 2 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। रंधावा, जो भाई घनैया ट्रस्ट के चेयरमैन भी हैं, ने बताया कि किसान परिवारों के लिए इस महत्वपूर्ण स्कीम को वर्ष 2020-21 के लिए लागू करने के लिए न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और एमडी इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस टीपीए लिमिटेड के साथ बीते दिनों समझौता किया गया था।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री ने बताया कि समझौते के अनुसार इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 1.42 लाख परिवारों ने फॉर्म भरे हैं और जो भी इस स्कीम के तहत सदस्य बनना चाहते हैं, वह नजदीकी सहकारी सभा/सहकारी संस्थाओं में जाकर फॉर्म भर सकते हैं। रंधावा ने बताया कि यह स्कीम सहकारी सभाओं के रजिस्टर्ड सदस्यों, सहकारिता विभाग के कर्मचारियों/सेवामुक्त कर्मचारियों, पंजाब राज्य और चंडीगढ़ स्थित सहकारी बैंकों के खाताधारकों और उनके आश्रित, जिनकी उम्र 75 साल से कम है, को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना वर्ष 2020-21 में मुहैया कराने के लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन
बीमार व्यक्ति भी बन सकता है सदस्य
रंधावा ने बताया कि इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें पहले से बीमार व्यक्ति भी सदस्य बन सकता है। सदस्य बनने से पहले कोई मेडिकल नहीं करवाया जाता। इस स्कीम के तहत प्रमाणित गैर-सरकारी अस्पतालों में नकदी रहित इलाज किया जाता है। सरकारी अस्पतालों में अगर इलाज करवाया जाता है तो उसकी प्रतिपूर्ति की जाती है। इस स्कीम के तहत लड़की के जन्म पर 2100 रुपये की राशि शगुन के तौर पर दी जाती है। नवजात के जन्म से लेकर 6 महीने तक उसका स्वास्थ्य बीमा बिना प्रीमियम से किया जाता है। सदस्यों को ई-कार्ड प्राप्त करने की सुविधा भी दी गई है।