फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwat Katha by Gau Sewa Mission on 3 Feb

गोमाता चारा कोष के लिए भागवत कथा 3 से

Sun, 02 Feb 2014 04:25 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 02 Feb 2014 04:25 PM IST
विज्ञापन
Bhagwat Katha by Gau Sewa Mission on 3 Feb
गोमाता चारा कोष बनेगा और इस कोष का गठन गो सेवा मिशन करेगी। गो सेवा मिशन चंडीगढ़ में इसके लिए श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन करवाने जा रही है।
विज्ञापन


इसका आयोजन सेक्टर-30 में तीन जनवरी से शुरू होगी। रविनंदन शास्त्री प्रवचनों की अमृतवर्षा करेंगे। लोग घरों में भी बैठ इस कथा का रसपान करें इसके लिए एक चैनल से श्रीमद्भागवत कथा का सीधा प्रसारण होगा।

कथा हर रोज दोपहर बाद ढाई बजे से शाम साढ़े छह बजे तक चलेगी। कथा का शुभारंभ तीन फरवरी से होगी और इसका समापन नौ फरवरी को होगा।

श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल, मानव प्रगति संस्था, गुग्गामाड़ी मंदिर 20 सहित एक दर्जन से भी अधिक संस्थाएं और शहर के गणमान्य व उद्योगपति और बिजनेस मैन इस कार्य में सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन


श्री धाम वृंदावन की विभिन्न गोशलाओं की गायों के लिए और देश के अन्य क्षेत्रों में स्थापित आर्थिक रूप से कमजोर गोशालाओं में गोमाता के चारे की अबाध व्यवस्था के लिए गोमाता चारा कोष की स्थापना की है। गोमाता के चारे आदि के लिए समुचित आपूर्ति बनाए रखने के लिए गोभक्त दान दाताओं से निवेदन है कि इस कोष में तन मन और धन से सहयोग करके गोमाता की कृपा के भागी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णानंद भूरी वाले, अध्यक्ष गो सेवा मिशन, भारत

गाय एक दिव्य प्राणि है। जिस घर में गाय की सेवा होती है उस परिवार के कलह क्लेश व सभी प्रकार के वस्तुदोष समाप्त हो जाते हैं। ग्रह नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव अपने ऊपर लेकर गोमाता अपने सेवक को अभय दान देती है।
- राकेश पाल मोदगिल, अध्यक्ष, श्री कृष्ण भक्ति आश्रम मंडल चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed