{"_id":"579f41874f1c1b5a7b2b925e","slug":"bhagwant-mann-says-about-punjab-government-policies-at-abohar-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली में भगवंत मान के आक्रामक तेवर, सरकारी नीतियों को बताया ढकोसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली में भगवंत मान के आक्रामक तेवर, सरकारी नीतियों को बताया ढकोसला
अमर उजाला ब्यूरो, अबोहर
Updated Mon, 01 Aug 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
BHAGWANT MANN RALLY
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर में आयोजित एक रैली के दौरान 'आप' सांसद भगवंत मान ने आक्रामक तेवर दिखाए और सरकार की नीतियों को ढकोसला बताया। रविवार शाम संगरूर के सांसद भगवंत मान ने अबोहर के खुईयां सरवर व बल्लूआना में जन सभाओं को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों पर जमकर बोले।
2017 के चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आते ही सूबे से भ्रष्टाचार व लाल बत्ती का प्रचलन पूरी तरह से खत्म किया जाएगा। विकास कार्यों की शुरुआत चंडीगढ़ से नहीं राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों से शुरू करेंगे ताकि पिछड़े इलाकों का विकास हो सके।
सांसद ने कहा कि जनता गठबंधन सरकार से तंग आ चुकी है। वे आने वाले विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का 90 प्रतिशत युवा उनकी पार्टी के साथ जुड़ चुका है।
विज्ञापन
हमारे बुजुर्ग आज भी बाबा नानक की तकड़ी समझ कर उसे वोट दे रहे हैं जबकि आज इस तकड़ी में नाशा और भ्रष्टाचार तौला जा रहा है। मान ने कहा कि वे पूरे पंजाब का दौरा कर रहे हैं और हर जगह उन्हें जन समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि बादल ने अपने शासनकाल में बसों, होटलों, रेत खदानों, केबल टीवी तथा हर छोटे-बड़े आय के कार्यों में अपना हिस्सा तय कर लिया है। जिससे पंजाब का उद्योग तबाह हो गया है।
अबोहर क्षेत्र राज्य के आखिरी कोने पर बसा है इसलिए यहां बिजली व पानी की हमेशा ही कमी रहती है। इतना ही नहीं सरकार की ग्रांट भी यहां पहुंचते-पहुंचते खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि वे प्रण लेते हैं कि सरकार आते ही विकास के कार्य अबोहर जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से शुरू होंगे।
इस मौके पर पूर्व सांसद मोहन सिंह फलियांवाला, समरवीर सिंह, हरजिंदर सिंह दानेवालिया, अशोक गर्ग, छिंदरपाल सिंह दानेवालिया, अमनदीप सिंह दानेवालिया, राम सिंह बिश्नोई, एडवोकट आरएस फोर, उपेंद्र गोदारा, प्रीतम सिंह सिद्धू, जसपिंद्र सिंह जाखड़ उपस्थित थे।