{"_id":"62332e6ce2ea21052d7c8dbb","slug":"bhagwant-mann-met-manohar-lal-at-holi-milan-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभवन में होली मिलन समारोह: पंजाब व हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों ने खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभवन में होली मिलन समारोह: पंजाब व हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्रियों ने खेली फूलों की होली
Thu, 17 Mar 2022 06:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:21 PM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को होली की शुभकामनाएं दीं। हरियाणा राजभवन में दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात हुई।
विज्ञापन
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, भगवंत मान और मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा राजभवन में गुरुवार को हरियाणा और पंजाब के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने फूलों की होली खेली। इस दौरान एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। राजभवन में आयोजित होली मिलन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने एक-दूसरे पर रंग, गुलाल और पुष्प बरसाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ की गई और इसके बाद कला एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, सीएम अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित कुमार अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ सहित अन्य अधिकारी व गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन