फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann government on opposition target after video of inmates partying in Ludhiana Jail went viral

लुधियाना जेल में जश्न पर सियासत: विपक्ष हमलावर, सिद्धू बोले- मान असफल जेल मंत्री, मजीठिया का वार- शर्म करो

Fri, 05 Jan 2024 03:01 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 03:01 PM IST
सार

अनिल कुमार उर्फ अरुण कुमार के खिलाफ हत्या समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। करीब 15 दिन पहले उसका जन्मदिन था। लुधियाना जेल के अंदर चाय और पकौड़े का इंतजाम था। इसके बाद बैरक में बैठकर सभी ने टी-पार्टी की। इस दौरान एक कैदी ने वीडियो बनाया जो वायरल हो गया।

विज्ञापन
Bhagwant Mann government on opposition target after video of inmates partying in Ludhiana Jail went viral
जेल में पार्टी करते कैदी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लुधियाना केंद्रीय जेल में कैदियों की पार्टी करने का वीडियो वायरल होने के बाद भगवंत मान सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत नवजोत सिद्धू ने मान सरकार को आड़े हाथ लिया है।

विज्ञापन


वीडियो शेयर करते हुए राजा वड़िंग ने एक्स पर लिखा- ये जश्न किसी क्लब में नहीं बल्कि लुधियाना जेल यानी जेल में मनाया जा रहा है। यह साफ हो गया है कि पंजाब की जेलें किस तरह से अपराध का अड्डा बनती जा रही हैं, कैसे जेलों से इंटरव्यू और हत्याएं की जा रही हैं, मुख्यमंत्री जी, आपने इस पर नियंत्रण के लिए क्या कार्रवाई की? यह अपनी तरह का पहला वीडियो नहीं है. इस सबके लिए कौन जिम्मेदार है।

विज्ञापन

सिद्धू बोले- जागो जनाब
वहीं पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा-माननीय जेल मंत्री भगवंत मान जी, फाइव जी जैमर कहां हैं। जेल मैनुअल के मुताबिक एक आदमी को 6 कैदियों के लिए जिम्मेदार होना चाहिए... पंजाब की जेलों में एक व्यक्ति 26 कैदियों को नियंत्रित कर रहा है, यानी आपकी जेलों में स्टाफ की कमी है, आप असफल जेल मंत्री हैं और आप रोजगार की बात करते हैं? जागो जनाब...



मजीठिया का ट्वीट- शर्म करो भगवंत मान
वहीं अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने वीडियो शेयर कर लिखा-मुझे नहीं लगता कि इस वीडियो पर कुछ भी टिप्पणी करने की जरूरत है।  यह अपने आप में पूरी तरह से विफलता और कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का पर्याप्त सबूत है कि कैसे मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और जेल मंत्री भगवंत मान पंजाब के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। लुधियाना जेल में अपराधी पार्टी का आनंद ले रहे हैं। भगवंत मान आपको शर्म आनी चाहिए।  
 

हत्या के आरोपी की जन्मदिन पार्टी का है वीडियो
वायरल वीडियो हत्या समेत कई मामलों में नामजद हिमाचल के अरुण कुमार उर्फ मनी राणा के जन्मदिन पर की गई पार्टी का है। कहने को तो लुधियाना केंद्रीय जेल में सीआरपीएफ और पंजाब पुलिस की तैनाती है। मगर कैदी बेखौफ हैं। जेल में कई बार मोबाइल भी मिल चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना है। 41 सेकेंड के वीडियो में कई कैदी जन्मदिन पार्टी मना रहे हैं। चाय के गिलास चीयर्स करने में लगे है। वहीं पंजाबी गाने पर सभी झूम रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही जेल विभाग की मुस्तैदी सवालों के घेरे में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed