फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann government amended Punjab Transport Scheme

Punjab News: मान सरकार ने पंजाब परिवहन योजना में किया संशोधन, निजी बसों का एकाधिकार खत्म होगा

Tue, 13 Dec 2022 09:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 09:12 PM IST
सार

परिवहन मंत्री ने आरोप लगाया कि बादल परिवार निजी हितों के लिए सरकारी खजाने में निरंतर सेंध लगाता रहा और अपने एवं अपने साथियों के कारोबार को बढ़ाने के लिए मनमर्जी की योजनाएं बनाता रहा।

विज्ञापन
Bhagwant Mann government amended Punjab Transport Scheme
पंजाब कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने मंगलवार को अहम फैसला लिया है। अब अंतरराज्यीय रूटों पर बादल परिवार और बड़े बस ऑपरेटरों की निजी बसों का एकाधिकार खत्म कर दिया है। बादल परिवार और उनके सहयोगियों की बसें अब चंडीगढ़ में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बादल परिवार ने 2007 से 2017 की अपनी सरकारों के कार्यकाल के दौरान अपने निजी कारोबार चलाने के लिए योजनाएं बनाईं। बाद की कांग्रेस सरकार ने भी बादलों के ट्रांसपोर्ट कारोबार चलाने में मदद की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इसी मकसद से पंजाब ट्रांसपोर्ट स्कीम 2018 बनाई। इसमें स्टेट शेयर घटाकर बड़े बस ऑपरेटरों को फायदा पहुंचाया जिसका सीधा फायदा बादल परिवार को मिला। इससे सरकारी खजाने को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाया जाता रहा। 

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब ट्रांसपोर्ट स्कीम 2018 में संशोधन कर इसको पंजाब ट्रांसपोर्ट (संशोधन) स्कीम-2022 कर दिया गया है। स्कीम के क्लॉज-3 के श्रृंखला नंबर-बी में संशोधन के साथ अब 100 प्रतिशत शेयर के साथ केवल राज्य सरकार की बसें ही चंडीगढ़ में दाखिल हो सकेंगी। अंतरराज्यीय रूटों पर 39 या इससे अधिक सवारियों की क्षमता वाली एयर कंडीशंड स्टेज कैरिज बसें केवल स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की ओर से ही हर श्रेणी में उनके समूचे शेयर में से ही चलाई जाएंगी। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने आरोप लगाया कि बादल परिवार निजी हितों के लिए सरकारी खजाने में निरंतर सेंध लगाता रहा और अपने एवं अपने साथियों के कारोबार को बढ़ाने के लिए मनमर्जी की योजनाएं बनाता रहा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार अब सरकारी खजाने की कीमत पर बादलों के संकुचित हितों की पूर्ति नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार पंजाब से निजी बस माफिया को जड़ से खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई थी। इस दिशा में काम शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed