फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bhagwant Mann and Manohar Lal face to face over Chandigarh Mayor elections 2024

Chandigarh News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर नहीं थम रहा सियासी संग्राम, भगवंत मान व मनोहर लाल आमने-सामने

Thu, 01 Feb 2024 01:18 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/संवाद, चंडीगढ़/कुरुक्षेत्र Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Feb 2024 01:18 AM IST
सार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही सियासी संग्राम जारी है। आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमला बोल रही है। इस बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अक्सर हारने वाला व्यक्ति बेबुनियाद आरोप लगाता है। यह तो वही बात हुई कि नाच न जाने आंगन टेढ़ा। उधर, पंजाब सीएम भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही है।

विज्ञापन
Bhagwant Mann and Manohar Lal face to face over Chandigarh Mayor elections 2024
पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे का नाम लिए बिना तीखा हमला बोला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा के पीठासीन अधिकारी ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर वोटों को रद्द कर दिया। यह सब वीडियोग्राफी में भी कैद हो चुका है। इसके बावजूद मेयर चुनाव को रद्द नहीं किया गया। यह एक गंभीर स्थिति है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगा। आप-कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में पेश होकर मांग करेंगे कि इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई हो।

विज्ञापन


वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तंज कसा कि यह तो वही बात हुई कि नाच न जाने आंगन टेढ़ा। जनमत उनके साथ नहीं है, इसीलिए उनका मेयर नहीं चुना गया। कुरुक्षेत्र जाने से पहले उन्होंने चंडीगढ़ में कहा कि भाजपा आगामी सभी चुनाव भी जीतेगी। कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव पूरी तरह से नियमानुसार ही हुआ है। हारने वाले हमेशा ही बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान में कांग्रेस खत्म होने के कगार पर है। जनता के बीच जाने के लिए उसके पास कुछ नहीं है। जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जाता है लेकिन जनता सब जानती है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि दिल के टुकड़े हुए हजार, कोई यहां गिरा तो कोई वहां गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed