{"_id":"571dd5eb4f1c1b2875a915ae","slug":"bhagat-singh-bhagat-singh-birth-place-bhagat-singh-borth-place-in-pakistan-punjab-cm-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में यादगार बनेगा शहीद भगत सिंह का जन्म स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान में यादगार बनेगा शहीद भगत सिंह का जन्म स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
भगत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद भगत सिंह के पाकिस्तान में फैसलाबाद जिले के गांव बंगा स्थित जन्म स्थान को विश्वस्तरीय यादगार बनाया जाएगा। सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भगत सिंह यादगार फाउंडेशन के चेयरमैन इम्तियाज कुरैशी को इस संबंध में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है।
कुरैशी की अगुवाई में लाहौर से आए दल ने बादल से मुलाकात की। बादल ने कुरैशी को भरोसा दिया कि बंगा के उस घर को खरीदने का पूरा खर्च पंजाब सरकार वहन करेगी। उसे यादगार बनाने में भी पूरी मदद करेगी। शहीद भगत सिंह को भारत और पाक की ओर से बराबर सम्मान दिया जाता है।
कुरैशी ने बादल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह एक महान नायक थे, उनकी विरासत सिर्फ भारत व पाक तक सीमित नहीं है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन भगत सिंह की फिलॉस्फी के बारे में लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
फाउंडेशन के प्रयासों से ही लाहौर के सदमन चौक का नाम शहीद भगत सिंह चौक रखा गया। उनका केस दोबारा खोलने के लिए भी याचिका दायर की गई है। इस मौके पर तुफाइल नदीम, डॉ. एमएम जुनेजा, एडवोकेट अरुण जोहल भी मौजूद थे।