फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beware of Fake Emails, Read the Story

इस तरह की ईमेल आ रही तो सावधान रहें

Fri, 26 Dec 2014 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Dec 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
Beware of Fake Emails, Read the Story

अगर आपको आरबीआई के इलेक्ट्रानिक ट्रांसफर डिपार्टमेंट के नाम पर मेल आ रही है तो जरा सावधान रहें। ऐसा न हो कि आप ऐसी मेल के चक्कर लालच में आ जाएं और धोखे के शिकार हो जाएं। ऐसी किसी प्रकार की मेल रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा जारी नहीं की जाती है। इसलिए रिजर्व बैंक ने उपभोक्ताओं को पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी मेल से सावधान रहें।

विज्ञापन


आरबीआई.आईएनडी.इन से भेजी जाने वाली ऐसी मेल में एक महिला और एक पुरुष का नाम भी दिया गया है। इसमें लिखा है कि यदि कोई जानकारी चाहिए तो उनसे संपर्क कर सकते हैं। मेल को पुख्ता बनाने के लिए इसमें एक ब्रिटिश एजेंट का हवाला भी दिया गया है और कहा गया है कि यह एजेंट ही कैश ट्रांसफर करवाएगा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस के साइबर सेल से मिली जानकारी के अनुसार, ऐसे बैंक फ्रॉड के मामले काफी आ रहे हैं। ऐसी किसी प्रकार की मेल यदि मिलती है तो उस पर ध्यान न दें। ऐसी लालच भरी मेल न तो किसी बैंक के माध्यम से आती है और न ही अन्य माध्यम से। यह लोगों को लालच में फंसाने वाली मेल है। इसके जरिए लोगों की आईडी और अन्य जानकारियां ली जाती है। बाद में इसका दुरुपयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिखा होता है ई-मेल में
आम लोगों को भेजी जाने वाली मेल में कहा गया है कि फॉरेन एक्सचेंज ट्रांसफर विभाग आपके द्वारा डिपाजिट किए गए पेमेंट की ओर आपका ध्यान दिलाना चाहता है। डिपाजिट किए गए फंड को देखते हुए पाया गया है कि आप इसके बेनीफीशिएरी हो। आपकी पेमेंट लाटरी फंड के माध्यम से आई है। इसीलिए आपको पेमेंट रिलीज करनी है।

मेल में मांगा जा रहा है यह
Email:rbi_foreign_department@rbi.ind.in
पूरा नाम
घर का पता
मोबाइल नंबर
घर का पता
सेक्स और आयु
पासपोर्ट आईडी और एक फोटो
विवाहित स्टेटस
बैंक का नाम
एकाउंट नंबर
बैंक ब्रांच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed