फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beware....earning money online

ऑनलाइन पैसा कमाना चाहते हैं तो सावधान हो जाएं

Tue, 04 Aug 2015 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोहतक।
अमर उजाला ब्यूरो रोहतक। Updated Tue, 04 Aug 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
beware....earning money online

इंटरनेट पर ऑनलाइन पैसा कमाने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाएं। ये खबर आपको सचेत करने के लिए काफी है। ऑनलाइन वर्क करने के बाद उसका भुगतान मांगना एक वकील को भारी पड़ गया। भुगतान मांगने पर आरोपी ने वकील की फोटो और मोबाइल नंबर पोर्न साइट पर अपलोड कर दी।

विज्ञापन


वकील का आरोप है कि मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में देने के बावजूद एसएचओ इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। जबकि हर रोज पॉर्न साइट से कई फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन


वकील नवीन शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुजरात के अहमदाबाद निवासी रितेश पटेल की एक वेबसाइट है। वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरने का काम दिया था। नवीन ने करीब सात लाख का ऑनलाइन काम किया। वकील ने जब काम खत्म होने पर रितेश से रुपये मांगे तो उसने एक चेक भेज दिया। आरोप है कि जब चेक को बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर आरोपी से दोबारा रुपये मांगे। आरोपी रुपये देने के नाम पर टालमटोल करता रहा। इस पर वकील ने आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में के स दर्ज करवा दिया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। वकील का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उनकी फोटो और मोबाइल नंबर पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया।


अब पोर्न साइट से लगातार फोन आ रहे हैं। इससे वह परेशान है। वकील ने आरोप लगाया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर एफआईआर गुजरात पुलिस को भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed