{"_id":"571a50e14f1c1b05048b53a3","slug":"beti-bchao-beti-pdhao-haryana-govt-haryana-cm-khattar-manohar-lal-khattar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बेटियों को 4 राज्य मिलकर बचाएंगे, CM ने पत्र लिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की बेटियों को 4 राज्य मिलकर बचाएंगे, CM ने पत्र लिखा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार को बेटी बचाने के लिए अब पड़ोसी राज्यों की मदद की जरूरत है। सीएम खट्टर ने चार पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर मदद मांगी है। खट्टर ने पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि हरियाणा सरकार को बेटियां बचाने केलिए उनकी मदद चाहिए। हरियाणा में सख्ती के बाद लिंग जांच और भ्रूण हत्या के लिए लोगों ने इन राज्यों का रुख कर दिया है।
उधर, विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2016 तक सरकार ने 1000 लड़कों पर 907 लड़कियां होने का दावा किया है। विभाग का कहना है कि यह अनुपात 950 तक ले जाना चाहते हैं, लेकिन यह तभी संभव होगा, जब पड़ोसी राज्य मदद करेंगे। लिहाजा यह जरूरी है कि पड़ोसी राज्यों के डीएम और एसपी के साथ हरियाणा के अधिकारी समन्वय बनाएं। इससे हरियाणा के साथ पड़ोसी राज्यों में भी लिंगानुपात सुधरेगा।
स्वास्थ्य विभाग ने अब तक हरियाणा में कुल 220 एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें से 100 एफआईआर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत हैं और करीब 120 एमटीपी के तहत दर्ज हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत पानीपत से की थी। हरियाणा सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। चूंकि यह शुरुआत हरियाणा से हुई थी, इसलिए हरियाणा के लिए लिंगानुपात सुधारना प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। अभी तक के कार्यों के लिए फरीदाबाद मेट्रो के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की पीठ भी थपथपाई थी।
विज्ञापन
लड़का होने के नाम पर हो रही ठगी
झोलाछाप डॉक्टर लड़का पैदा होने की चाहत रखने वाले लोगों के साथ अच्छी खासी ठगी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 30 मामले ऐसे दर्ज किए हैं, जिसमें यह लोग लड़का होने की दवा देकर लोगों को ठग रहे थे। पीसीपीएनडीटी एक्ट की धारा 6 ए और 36 के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें सजा का भी प्रावधान है।