फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Benefits of Cycle for Challenge Campaign visible in Chandigarh

चंडीगढ़: दिखने लगा साइकिल प्रोजेक्ट का फायदा, स्वच्छ बना पर्यावरण, सेहतमंद हुए लोग

Sat, 15 May 2021 06:40 PM IST
निवेदिता वर्मा नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 May 2021 06:40 PM IST
सार

सिटी  ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के लोगों ने साइकिल को खुले दिल से अपनाया। छह महीने तक साइकिल प्रोजेक्ट के उपयोग का फायदा दिखने लगा है।
 

विज्ञापन
Benefits of Cycle for Challenge Campaign visible in Chandigarh
चंडीगढ़ में साइकिल प्रोजेक्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ में शुरू हुए साइकिल फॉर चैलेंज अभियान का फायदा दिखने लगा है। इस चैलेंज के तहत 6 माह तक शहरवासियों ने साइकिल का उपयोग किया और एक लाख 10 हजार 504 किलोग्राम कार्बन डाईऑक्साइड को पर्यावरण में जाने से बचाया है। इस समय शहर में साइकिल के 55 हजार 252 सक्रिय उपयोगकर्ता हैं। 

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के सीईओ केके यादव ने बताया कि केंद्र की ओर से साइकिल फॉर चैलेंज अभियान के तहत देशभर की स्मार्ट सिटी में साइकिल चलाई गई थी। चंडीगढ़ में 25 डॉकिंग स्टेशन से 225 साइकिलें संचालित की गई थीं। दिसंबर 2020 में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अभियान की शुरुआत की थी।
विज्ञापन



अभियान के तहत लोगों का रुझान काफी अच्छा रहा। गाड़ियों का उपयोग करने से कार्बन डाईऑक्साइड निकलती है। 10 दिसंबर से 13 मई तक साइकिल का उपयोग करके नागरिकों ने वातावरण में एक लाख 10 हजार 504 किग्रा कार्बन डाईऑक्साइड जाने से रोकी। लोगों की कैलोरी भी काफी खर्च हुई और वे सेहतमंद बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रहा छह माह का आंकड़ा::

कुल राइड                        - 55252 
कुल दूरी तय की               - 442016 किमी
कुल सीओटू की बचत        - 110504 किग्रा
कैलोरी खर्च हुई                 - 20677080 कैलोरी
राइड का समय                 - 2067703 मिनट

21 मई को बंद हो जाएंगी साइकिलें, पब्लिक बाइक शेयरिंग का इंतजार

21 मई को साइकिल फॉर चैलेंज योजना का समय पूरा हो जाएगा। इसके बाद साइकिल का संचालन बंद हो जाएगा। लोगों के रुझान को देखते हुए स्मार्ट सिटी को जल्द से जल्द स्मार्ट बाइक शेयरिंग योजना का संचालन करना होगा। सालों से साइकिल चलने का इंतजार कर रहे लोगों को दिसंबर में 225 साइकिल चलने से काफी खुशी हुई थी। शहर में स्मार्ट बाइक शेयरिंग योजना के तहत 670 डॉकिंग स्टेशन से 5 हजार साइकिलें चलाई जानी हैं। 

साइकिल पॉलिसी भी बनाने की है तैयारी 

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सर्वे किया गया था। उसके बाद तय हुआ कि साइकिल संचालन के लिए पॉलिसी बनाई जाए। कर्मचारी साइकिल का उपयोग करें तो आधा दिन का या आपातकाल अवकाश मिले। साइकिल को प्रोत्साहित करने के लिए इन्सेटिव व पुरस्कार दिया जाए। साइकिल पार्किंग के लिए ठीक व्यवस्था हो। एसोसिएशन बनाकर कर्मचारियों को सदस्यता दी जाए। साइकिल लेने के लिए कर्ज की व्यवस्था हो। साइकिल ट्रैक को ज्यादा से ज्यादा सेक्टरों से जोड़ा जाए। 

साइकिल फॉर चैलेंज अभियान 21 मई तक ही है। हालांकि इस अभियान में शहर के लोगों का रुझान उम्मीद से बहुत अच्छा था। हम जल्द पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे। ताकि लोगों को साइकिल का लाभ मिलता रहे। -केके यादव, सीईओ, स्मार्ट सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed