{"_id":"59453d3c4f1c1bce688b4884","slug":"benefits-of-20-thousand-non-teaching-staff-of-14-universities","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 विश्वविद्यालयों के नॉन टीचिंग स्टाफ की बल्ले-बल्ले, मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 विश्वविद्यालयों के नॉन टीचिंग स्टाफ की बल्ले-बल्ले, मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
7th pay commission
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की चौदह यूनिवर्सिटी के 20 हजार नान टीचिंग स्टाफ के लिए अच्छी खबर है। इन विश्वविद्यालयों के नान-टीचिंग स्टाफ के वेतनमान को 01 जनवरी 2016 से सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार संशोधित कर दिया जाएगा। हरियाणा सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है।
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि जुलाई, 2017 का वेतन संशोधित वेतनमान के अनुसार दिया जाएगा। उन्हें 18 महीनों के बकाया राशि की भी अदायगी भी की जाएगी। इसमें भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र, वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार (एफडी-1) शाखा, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार, राज्य परफोर्मिंग एंड विजुअल आर्ट विश्वविद्यालय रोहतक, पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक तथा दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में कार्यरत नान टीचिंग स्टाफ शामिल हैं।