फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bend in security, secreteriate security, chandigarh secreteriate security, chandigarh

चंडीगढ़ सचिवालय की सुरक्षा में चूक, कोई भी कर सकता है एंट्री

Tue, 28 Jun 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 28 Jun 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
bend in security, secreteriate security, chandigarh secreteriate security, chandigarh
सेक्रेटेरियट पर नहीं सुरक्षा के इंतजाम - फोटो : अमर उजाला फाइल
यूटी सचिवालय की सुरक्षा में कई तरह की लापरवाही सामने आई है। सचिवालय के किसी भी गेट से कोई भी आसानी से आ जा सकता है। गुरदासपुर कांड के बाद भी प्रशासन सचेत नहीं हुआ है। केवल पिछले गेट से ही पब्लिक एंट्री का सिस्टम भी आज तक शुरू नहीं हो पाया है। इस सिस्टम को लागू करने के लिए प्रशासन ने अगले गेट पर बनी दोपहिया पार्किंग को भी बंद कर दिया। इसे बंद करने का मुख्य उद्देश्य यही था कि जनमार्ग की तरफ पिछले गेट पर ही वाहन पार्क हों और यहीं से सभी की एंट्री भी हो। इसके लिए पिछले गेट पर नया पास काउंटर तक बन चुका है। साथ ही अंडरग्राउंड पार्किंग की तरफ जाली लगाकर फेंसिंग कर दी गई है। लेकिन अभी तक नया एंट्री सिस्टम शुरू नहीं किया गया है। नया पास काउंटर भी नहीं खुल पाया है।
विज्ञापन


पहले पिछले गेट पर दो पुलिस कर्मी तक तैनात थे। दोनों पुलिस कर्मी हर आने जाने वाले पर नजर रखते थे। लेकिन सालभर से यहां कोई भी सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है। कोई किसी भी घटना को अंजाम देकर पिछले गेट से बिना रोक-टोक निकल सकता है। फ्रंट गेट भी खुला रहता है। जबकि पूर्व एसएसपी सिक्योरिटी मनीष चौधरी पुलिसकर्मियों को हमेशा आधा गेट बंद रखने के आदेश देते रहते थे। कई बार इसके लिए कर्मियों को डांट भी पड़ी।
विज्ञापन


एक किमी चक्कर लगाकर जाना पड़ता है जनमार्ग
अभी दोनों ही गेट से लोग सचिवालय में प्रवेश करते हैं। पिछले गेट से एंट्री करने वालों को पास बनवाने के लिए फ्रंट गेट पर ही जाना होता है। कोई भूल से फ्रंट गेट पर आ जाए तो उसे वाहन पार्क करने के लिए एक किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर पीछे जनमार्ग पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लोगों की तैनाती नहीं हुई
सचिवालय की सुरक्षा के लिए चारों ओर 25 सुरक्षाकर्मी तैनात होने थे। नए सुरक्षाकर्मी तो दूर पुरानों की संख्या भी घट गई है। पिछले गेट पर पहले महिला और पुरुष दो सुरक्षाकर्मी होते थे अब एक भी नहीं है। अंदर इंप्लाइज लिफ्ट वाले ब्लॉक में एंट्री करने पर पूछताछ होती थी। लेकिन सुरक्षाकर्मी के सेवानिवृत्त होने के बाद एक ही सुरक्षाकर्मी दोनों तरफ की एंट्री देख रहा है।


कोट
मैंने कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया है। मेरे साथ ऐसा कोई कम्युनिकेशन नहीं हुआ है। सुरक्षा तो हर हालत में पुख्ता होनी ही चाहिए। मौके पर जाकर व्यवस्था जांची जाएगी।
- ईश सिंघल, एसपी सिक्योरिटी, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed