{"_id":"9d5b575e96aa6d3d1fc2d01cc34e2983","slug":"before-the-election-ban-on-winel-sale","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले शराब की बिक्री पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले शराब की बिक्री पर रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Apr 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
यूटी प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए आठ अप्रैल शाम छह बजे से 10 अप्रैल शाम छह बजे तक शराब की बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
साथ ही 16 मई को मतगणना के दिन शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। प्रशासन ने उक्त दिन ड्राई डे घोषित किए हैं। इस दौरान होटलों, क्लबों या सीएसडी कैंटीन में भी शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आबकारी एवं कराधान विभाग ने शराब के लिए जिसे भी लाइसेंस दिया है वह इन ड्राई डे पर न तो शराब बेच सकते हैं और न ही किसी को सर्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
विभाग ने इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है, जो शहर में जगह-जगह इस पर नजर रखेगी। साथ ही आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन