फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Before the CM's visit, the couple was stuck with their child for half an hour in Panchkula Civil Hospital

Chandigarh News: सीएम के दाैरे से पहले पंचकूला के सिविल अस्पताल में बच्चे संग आधा घंटा फंसा रहा दंपती

Tue, 22 Oct 2024 06:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
Before the CM's visit, the couple was stuck with their child for half an hour in Panchkula Civil Hospital
पंचकूला। सिविल अस्पताल की लिफ्ट सोमवार रात पाैने 11 बजे आधे रास्ते अटक गई। एक दंपती अपने तीन साल के बेटे के साथ लिफ्ट में सवार था। लिफ्ट में फंसने से दंपती की हालत खराब होने लगी। आनन-फानन हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर फोन किया गया। इसके बाद पुलिस माैके पर पहुंची और लिफ्ट से परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके थोड़ी देर बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिविल अस्पताल औचक निरीक्षण किया लेकिन अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मामले की भनक नहीं लगने दी।
विज्ञापन

लिफ्ट में फंसे अंश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार से मिलने अस्पताल की तीसरी मंजिल पर गए थे। वहां से जैसे ही वह नीचे आने लगे तो लिफ्ट अचानक झटका मारकर रुक गई। इससे पूरा परिवार घबरा गया। काफी आवाजें दीं लेकिन किसी ने नहीं सुना। मदद नहीं मिलने पर उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उनके परिवार को लिफ्ट से बाहर निकाला। आधे घंटे तक फंसे होने से उनकी और उनकी पत्नी व बच्चे की हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जगमाल सिंह ने बताया कि डायल 112 में काल आई थी कि लिफ्ट में तीन लोग फंस गए हैं। हमने मौके पर पहुंचकर तीनों को बाहर निकाला। अंश कुमार ने बताया कि हम शिक्षित हैं तो हमने डायल 112 पर फोन कर दिया, कोई अनपढ़ होता तो वह कैसे लिफ्ट से निकलता। बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के थोड़ी देर बाद रात करीब 12 बजे सीएम नायब सैनी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचे और निरीक्षण किया। मरीजों से बात की। अस्पताल साफ रखने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed