{"_id":"7a08be38aad0274067def955a229c276","slug":"bees-attack-on-pgi-15-patients-bitten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई में मधुमक्खियों का हमला, 15 को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीआई में मधुमक्खियों का हमला, 15 को काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 Mar 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में दो दिन बाद वीरवार को फिर से मधुमक्खियों ने मरीजों पर हमला कर दिया। इससे करीब 15 मरीजों को फिर से इमरजेंसी में दाखिल कराया गया। इस दौरान भार्गव आडिटोरियम, इमरजेंसी और कैरो ब्लाक के सामने हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
पीजीआई फायरब्रिगेड की टीम के सदस्यों ने चादर ढक कर मरीजों को बचाया। उसके बाद रिसर्च ब्लाक ए और बी में मरीजों की एंट्री बंद कर दी गई।
इसके बाद करीब दो बजे सुरक्षाकर्मी ने भार्गव आडिटोरियम के पास पार्क में लगे 5-6 छत्तों को हटाने में जुट गए। हालांकि वे 2-3 छत्ते ही हटाने में कामयाब हुए। इससे पहले भी रविवार और सोमवार को करीब 40 मरीजों को मधुमक्खियों ने काटा था।
विज्ञापन
इस मौसम में आक्रामक हो जाती हैं मधुमक्खियां
विशेषज्ञों ने बताया कि इस समय मधुमक्खियों का ब्रीडिंग सीजन शुरू हो रहा है। गर्मी के इस मौसम में कुछ छत्ते बनाती हैं तो कुछ आक्रामक होकर पेड़ों से नीचे आ जाती हैं।
विज्ञापन