{"_id":"a5e6b21d431482f500dfacec36a748fc","slug":"bees-attack-on-pgi-10-patients-bitten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"PGI में मधुमक्खियों ने 10 मरीजों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PGI में मधुमक्खियों ने 10 मरीजों को काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई में भार्गव ऑडिटोरियम के सामने बने पार्क में मधुमक्खियों ने सोमवार को मरीजों पर हमला कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे और कुछ को तो सुरक्षाकर्मियों ने कंबल डालकर बचाया। इसके बावजूद मधुमक्खियों ने 10 मरीजों को गंभीर रूप से डंक मारा। इन मरीजों को पीजीआई में ही उपचार के लिए एडमिट करना पड़ा। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने पार्क में बैठे लोगों को वहां से हटाया। दो दिन में मधुमक्खियों का यह दूसरा हमला है।
पार्क में लगे पेड़ों पर मधुमक्खियों ने छत्ते बना रखे हैं। तेज हवा के बीच मधुमक्खियां उड़कर छत्तों से पार्क में मंडराने लगीं और मरीजों को काटने लगीं। जो मरीज नेहरू हास्पिटल में थे, उन्हें कुछ देर के लिए अंदर ही बंद कर दिया गया था, ताकि अस्पताल में मधुमक्खियां न घुसे। जब मधुमक्खियां शांत हो गईं, उसके बाद ही मरीजों को बाहर आने दिया गया।
विज्ञापन
रविवार को भी 30 मरीजों को काटा था
लोगों ने बताया कि रविवार को भी मधुमक्खियों ने मरीजों पर हमला किया था और करीब 30 मरीजों को इमरजेंसी में एडमिट कराया गया था। इनमें छह मरीजों की हालत बिगड़ गई थी। हालांकि, सोमवार को उनकी हालत बिल्कुल ठीक थी। उधर, पीजीआई की ओर से बताया गया कि जल्द ही इन छत्तों को हटा जाएगा।
विज्ञापन