{"_id":"591c9f1c4f1c1b76608b4571","slug":"bees-attack-on-people-walking-in-the-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में सैर कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, कंबल डालकर बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में सैर कर रहे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, कंबल डालकर बची जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 May 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
मधुमक्खियों का छत्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुत्तों के आतंक से तो रेजिडेंट्स परेशान हैं ही, बुधवार को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सेक्टर-49 के पार्क में सुबह साढ़े छह बजे सैर कर रहे आधा दर्जन लोग हमले का शिकार हुए। इनमें भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोयल भी शामिल हैं।
चश्मदीदों के अनुसार सेक्टर 49 के इस पार्क में रोजाना की तरह लोग सैर और योग कर रहे थे। अचानक ही पार्क में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आया। महिलाएं बचाओ-बचाओ की आवाजें लगाने लगीं। बाद में पता चला कि मधुमक्खियों ने हमला किया है। योग के लिए साथ लाए दरी और बेडशीट से लोगों ने खुद को कवर करके मधुमक्खियों से बचाया। संजय पुरी और सीमा पुरी सहित आधा दर्जन से भी अधिक लोग शिकार हो गए।
बीस मिनट तक डंक मारती रहीं मधुमक्खियां
योग शिक्षक और लेबर ब्यूरो सोसायटी के निवासी एमएन शुक्ला ने बताया कि 20 मिनट से भी अधिक समय तक लोगों को मधुमक्खियों के डंक चुभते रहे। गौरव ने बताया कि लोगों को बचाने के चक्कर में वे मधुमक्खियों का शिकार बन गए। उनके शरीर पर काफी डंक लगे थे। पार्क से वे सीधे अस्पताल गए और दवा लेकर घर पहुंचे।