फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beds filled up in Bal Bhavan, now institution will build 100 bed hospital in Infosys Sarai

बाल भवन में बेड फुल, अब इंफोसिस सराय में 100 बेड का अस्पताल बनाएगी संस्था

Wed, 05 May 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Beds filled up in Bal Bhavan, now institution will build 100 bed hospital in Infosys Sarai
चंडीगढ़। सेक्टर-23 स्थित बाल भवन के वर्किंग वुमन हॉस्टल में 50 बेड का अस्पताल शुरू होने के दूसरे ही दिन ऑक्सीजन के लगभग सभी बेड फुल हो गए। कोविड के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी ने एक और 100 बेड का अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसे मंगलवार को प्रशासन ने स्वीकार कर लिया और संस्था को पीजीआई के इंफोसिस सराय में जगह मुहैया करा दी।
विज्ञापन

मिनी कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी यशपाल गर्ग ने मंगलवार को दो और संस्थाओं को शहर में कोविड सेंटर बनाने की मंजूरी दी। प्रशासन ने श्री सत्य साईं ग्रामीण जागृति को सेक्टर-8बी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और बी श्योर बड्डी प्राइवेट लिमिटेड को सेक्टर-27ए स्थित अरबिंदो स्कूल में ऑक्सीजन की सुविधा युक्त कोविड सेंटर बनाने की अनुमति दी है। अगले कुछ दिनों में दोनों संस्थाएं सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि संस्थाओं को 80 प्रतिशत बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा देनी होगी और स्वच्छता का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। प्रशासन ने अब तक कुल पांच जगह मिनी कोविड केयर सेंटर व अस्पताल बनाने की मंजूरी दी है। बाल भवन, इंदिरा हॉलीडे होम, पीजीआई का इंफोसिस सराय, सेक्टर-8बी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-27ए स्थित अरबिंदो स्कूल में ये सेंटर बनाए जाएंगे। हालांकि, अभी तक सिर्फ श्री गुरु ग्रंथ साहिब सेवा सोसाइटी ने बाल भवन में 50 बेड का अस्पताल शुरू किया है। सोसाइटी के ट्रस्टी एचएस सब्बरवाल ने बताया कि सेंटर में 40 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। मरीजों को खाना भी यहीं से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयू के इंटरनेशनल हॉस्टल में 100 बेड का अस्पताल तैयार
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के आदेश के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में सेना की मदद से 100 बेड का अस्पताल तैयार हो गया है। मंगलवार को पूरे दिन काम होता रहा, लेकिन अभी तक पूरी तरह से अस्पताल तैयार नहीं हुआ है। सेना के अधिकारी तैयारियों को लेकर जुटे रहे। इस दौरान लोगों को हॉस्टल के अंदर जाने नहीं दिया गया। दूसरी ओर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन की संस्था कोंपिटेंट फाउंडेशन और भारत विकास परिषद की तरफ से भी सेक्टर-24 स्थित इंदिरा हॉलीडे होम में मिनी कोविड केयर सेंटर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed