फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beauty Product Chandigarh, Fake Frozen Plasma, thousands of packets Frozen Plasma,

खुलासा: ब्यूटी प्रोडक्ट के लिए नकली फ्रोजन प्लाज्मा का इस्तेमाल

Sat, 25 Jun 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Beauty Product Chandigarh, Fake Frozen Plasma, thousands of packets Frozen Plasma,
ब्लड - फोटो : demo pics
पंजाब के बठिंडा से पकड़े गए 21 हजार 700 नकली फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा के पैकेट ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। ब्लड बैंक से जुड़े विशेषज्ञ बताते हैं कि आज तक उन्होंने इस बारे में न तो सुना और न ही पढ़ा है, लेकिन पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया है कि इसका प्रयोग कास्मेटिक  और ब्यूटी प्रोडक्ट में होने वाला था। असली प्लेटलेट्स रिच प्लाज्मा से त्वचा को सुंदर बनाने के लिए इस्तेमाल होते रहे हैं, लेकिन नकली फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा का पहली बार मामला सामने आया है।
विज्ञापन


क्या होता फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा
प्लाज्मा रक्त का ही एक हिस्सा होता है। मशीनों के माध्यम से उसे आठ से छह घंटे में अलग किया जाता है। पीले रंग के इस पदार्थ को माइनस 30 डिग्री पर रखा जाता है। प्लाज्मा से भी कई महत्वपूर्ण कंपोनेंट निकाले जाते हैं, जिनका इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण बीमारियों में किया जाता है। जैसे कि हीमोफीलिया, लीवर की बीमारियां, इम्यून डेफिसिएंटी डिस्ऑर्डर, ट्रामा, बर्न और सर्जरी पेशेंट में इसका इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

 

ऐसे बनाते थे नकली

Beauty Product Chandigarh, Fake Frozen Plasma, thousands of packets Frozen Plasma,
fsf - फोटो : getty images
जांच में पता चला है कि मुंबई की एक कंपनी को भारी संख्या में प्लाज्मा चाहिए था। इतनी संख्या में बना पाना आरोपियों के लिए मुश्किल था। वह इसे बनाने के लिए अंडे की जर्दी, सोया मिल्क, रिफाइंड वेजीटेबल आयल, पानी और रंग का इस्तेमाल करते थे। आरोपी यह तकनीक नेपाल से सीख कर आए थे। उसके बाद वे प्राइवेट अस्पताल के ब्लड बैंक में काम करने लगे। अब यह तकनीक विशेषज्ञों की समझ से परे है। पीजीआई ब्लड बैंक से जुड़े विशेषज्ञों ने बताया कि आज तक  न तो उन्होंने नकली प्लाज्मा पकड़ा और न ही साइंस में पढ़ा है, लेकिन उनका यह कहना है प्लाज्मा से जो कंपोनेट निकाले जाते हैं, वे काफी आधुनिक मशीनों से निकाले जाते हैं।

ब्यूटी प्रोडक्ट में होता है प्रयोग
प्रारंभिक जांच में यही पता चल पाया है कि इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट और स्किन के इलाज के तौर पर किया जाना था। मुंबई और साउथ इंडिया में इसे भेजते थे। त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि प्लाज्मा का इस्तेमाल ब्यूटी इंडस्ट्री में भी किया जाता है। विशेषकर डेड स्किन को पुनर्जीवित करने के लिए। इससे फेशियल स्टेम सेल रीजेनरेशन थैरेपी भी कहते हैं। इसमें प्लेटलेट्स और प्लाज्मा को मिक्स किया जाता है। संभव है कि इसके लिए भी नकली प्लाज्मा का इस्तेमाल किया जाना हो।

कोट
आर्टिफिशियल प्लाज्मा बनाना तो असंभव जैसा है। पेशेंट्स में तो इसका इस्तेमाल किया ही नहीं जा सकता। आज तक इस बारे में मैंने नहीं सुना। अगर अंडा, सोयाबीन और अन्य चीजों से प्लाज्मा तैयार कर रहे थे तो पता नहीं उनका क्या मकसद रहा होगा?
-आरआर शर्मा, एडिशनल प्रोफेसर ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed