फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beaten up with Youth after kidnapping

पुलिस की मुखबिरी के शक में अपहरण, रातभर हाथ-पैर बांधकर पीटा, मुंह में पिस्तौल भी डाला

Thu, 24 Oct 2019 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Oct 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Beaten up with Youth after kidnapping
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की मुखबिरी करने के शक में 22 वर्षीय रजत को कुछ युवकों ने मौलीजागरां से किडनैप कर लिया। रजत को किडनैप कर आरोपी युवक राजीव कालोनी पंचकूला में ले गए। जहां हाथ-पांव बांधकर रातभर डंडों से पिटाई की। इस दौरान आरोपियों ने उसके मुंह में पिस्तौल डालकर डराया-धमकाया। अगले दिन सुबह आरोपी युवक को छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। रजत की शिकायत के आधार पर मौलीजागरां थाना पुलिस ने राजीव कालोनी पंचकूला निवासी लबल, विक्की समेत पांच युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365,307,342,506,147,148,149 व आर्म्स एक्ट 25-54-59 के तहत केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मलोया की ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी रजत ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। 21 अक्तूबर को वह अपने चाचा से मौलीजागरां कांप्लेक्स में मिलने गया था। उसी दिन रात 10.30 बजे वह वापस मलोया जा रहा था कि मौली कांप्लेक्स व राजीव कालोनी के बीच फिश मार्केट में उसे चंडीगढ़ पुलिस का कांस्टेबल अजय मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह उनसे बातचीत कर रहा था। इतने में राजीव कालोनी की तरफ से लबल, विक्की अपने तीन साथियों के साथ आ गए और कांस्टेबल अजय के सामने ही गाली-गलौच करने लग गए। 

कांस्टेबल अजय के सामने लबल कहने लगा कि पुलिस की मुखबिरी करता है। मेरी जासूसी करने आया है। रजत ने जवाब दिया कि वह तो अपने चाचा से मिलने आया था और वापस अपने घर जा रहा है। कांस्टेबल अजय ने बीच-बचाव किया और अपनी कार से चला गया। इसके बाद आरोपी युवकों ने रजत को किडनैप कर राजीव कालोनी के एक कमरे में ले गए। 

जहां उसके हाथ-पांव बांध कर डंडे बरसाए। लबल ने कहा कि इसका काम तमाम करना है। वह कुछ देर के लिए बाहर गया और फिर पिस्तौल लेकर आया। लबल ने उसके मुंह में पिस्तौल रखकर कर डराया-धमकाया। मारपीट के बाद आरोपी उसे कमरे बंद कर चले गए। 

22 अक्तूबर को सुबह करीब 8.30 बजे आरोपी आए और खून से लथपथ उसके कपड़े उतरवा कर दूसरे कपड़े पहनाकर एक गाड़ी में यह कहकर भेज दिया कि सीधा घर चला जा। पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे। वह गाड़ी में बैठा और रेलवे ट्रैक के पास उतर गया और फिर उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस उसे हॉस्पिटल ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed