{"_id":"3968bdf2cc576719db901717050a0772","slug":"beat-up-truck-bike-riding-father-daughter-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार बाप, बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने रौंदा, बाइक सवार बाप, बेटी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
Updated Sun, 26 Jan 2014 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़-पिंजौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी छोटी बेटी की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर हालत में पीजीआई में उपचाराधीन है, जबकि उसकी एक बेटी अन्य बेटी को भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
शनिवार शाम करीब 7.30 बजे पिंजौर नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बसौला के पास हरियाणा नंबर के ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार होने के कारण एक बाइक चपेट में आ गई।
विज्ञापन
रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रक बाइक को रौंदता हुआ निकल गया। घटना में मौके पर ही सकेतड़ी के क्षेत्र के गांव महादेवपुर निवासी रफीक (22) की मौत हो गई, जबकि पंचकूला के सेक्टर-छह अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी एक साल से छोटी बेटी इशरत की भी मौत हो गई। पत्नी रज्जी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में रफीक की एक बेटी सादिया को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
महादेवपुर निवासी रफीक, पंचकूला के सेक्टरों में पानी की सप्लाई करता था और अपने किसी परिजन से मिलने के लिए नालागढ़ की तरफ गया था। वहां से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।