{"_id":"5bb201a3867a557ffa246e89","slug":"beant-singh-murderer-jagtar-tara-presented-in-jalandhar-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार तारा की पेशी, बैंकाक में आंतकी तैयार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार तारा की पेशी, बैंकाक में आंतकी तैयार करने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Updated Mon, 01 Oct 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
बेअंत सिंह हत्याकांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में सजायफ्ता जगतार तारा को चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार को जालंधर की अदालत में पेश किया। उस पर आरोप हैं कि वो बैंकाक में आतंकी तैयार कर रहा था। एडिशनल सेशन जज हरवीन भारद्वाज की अदालत में पेशी के बाद उसे वापस चंडीगढ़ भेज दिया गया। अब मामले की सुनवाई 22 अक्तूबर को होगी। तारा की पेशी को लेकर पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान अदालत परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा।
विज्ञापन
31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में पंजाब सिविल सचिवालय की बिल्डिंग के पास हुए बम ब्लास्ट में तत्कालीन सीएम बेअंत सिंह की मौत हो गई थी। इस ब्लास्ट में 17 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी। इस हत्याकांड में दोषी ठहराए गए खालिस्तान समर्थक आतंकी जगतार सिंह तारा को चंडीगढ़ की एक अदालत उम्रकैद की सजा सुना चुकी है।
विज्ञापन
पांच अगस्त 2014 को जम्मू में जालंधर देहात पुलिस ने छापामारी कर तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि जगतार सिंह तारा बैंकाक में आतंकी तैयार कर रहा है। इसके बाद थाना भोगपुर में दर्ज एफआईआर में जगतार सिंह तारा को भी नामजद कर दिया गया था। तारा के बैंकाक में सक्रिय होने की सूचना खुफिया एजेंसियों को भी जालंधर देहात की पुलिस ने ही दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद बैंकाक से आते समय हरमिंदर मिंटू पकड़ा गया और उसकी सूचना पर तारा का सुराग लगा था। यह मामला जालंधर की अदालत में विचाराधीन है। जिसमें सोमवार को तारा को पेश किया गया। जिक्रयोग है कि 21 जनवरी 2004 को चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल से जगतार सिंह तारा अपने साथियों के साथ फरार हो गया था। तब से वह बुड़ैल जेल ब्रेक मामले में भी आरोपी है। करीब 10 साल बाद दिसंबर 2014 में इंटरपोल की मदद से तारा को भारतीय एजेंसियों ने थाईलैंड की एजेंसी के साथ मिलकर गिरफ्तार किया गया था। फिर जगतार सिंह तारा को भारत लाया गया।