फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Beant Singh assassination, Jagtar Singh Tara confessed his crime

बेअंत सिंह हत्याकांड के आरोपी जगतार सिंह तारा ने जुर्म कबूला

Tue, 24 Oct 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 Oct 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
Beant Singh assassination, Jagtar Singh Tara confessed his crime
जगतार सिंह तारा - फोटो : File Photo
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड मामले में सोमवार को बुड़ैल जेल स्थित विशेष अदालत में अंतिम आरोपी जगतार सिंह तारा के सीआरपीसी 313 के तहत बयान दर्ज किए गए। तारा ने अपने बयान में कबूला है कि उसने ही वह कार खरीदी थी, जिसे बाद में सीएम बेअंत सिंह की हत्या के लिए किए गए बम ब्लास्ट में इस्तेमाल किया गया था। सोमवार को तारा के आधे ही बयान दर्ज हो सके। शेष बयान अगली सुनवाई नवंबर 13 को दर्ज होंगे।
विज्ञापन


सोमवार को विशेष अदालत में बयान के दौरान सीबीआई दिल्ली की ओर से पेश हुए वकील ने तारा से सीएम हत्याकांड से जुड़े करीब 50 सवाल पूछे। इनमें से अधिकतर के जवाब तारा ने नहीं दिए, लेकिन उसने यह जरूर कबूला कि, जिस कार का वारदात में इस्तेमाल किया गया था, वह उसने  दिल्ली निवासी से खरीदी थी। यह कार उसने वसन सिंह बनकर खरीदी थी और इसी नाम से हस्ताक्षर किए थे। अदालत में उसने उन हस्ताक्षर को पहचाना भी जो उसने कार खरीदते वक्त दस्तावेज पर किए थे।
विज्ञापन


बता दें कि 31 अगस्त 1995 को पंजाब सिविल सचिवालय की बिल्डिंग के पास हुए बम ब्लास्ट में पंजाब के तत्कालीन सीएम बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। इस ब्लास्ट में 17 अन्य लोगों की भी मौत हुई थी। केएलएफ के दिलावर सिंह जयसिंहवाला ने यह आत्मघाती हमला किया था। इस हत्याकांड में दोषी पाए गए बलवंत सिंह राजोआणा के खिलाफ पटियाला जेल में 31 मार्च 2012 को फांसी देने के वारंट अदालत ने जारी किए थे। हालांकि किन्हीं कारणों से केंद्र सरकार ने इस फैसले पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed