तैयार रहें, होने वाली है सरकारी शिक्षकों की भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नए बजट में बस किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
वे बुधवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल भी गरीबों के प्रतिभावान बच्चों को अपने स्कूलों में दाखिला देना सुनिश्चित करें। ऐसे बच्चों के दाखिले की फीस सरकार निर्धारित नियमानुसार देगी।
गरीब परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को यदि अन्य बच्चों की तरह शिक्षा के भरपूर अवसर मिले तो ये बच्चे हर क्षेत्र में आगे निकल सकते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेस्ट टीचरों का भविष्य उज्ज्वल है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
हार के कारणों की समीक्षा करेंगे
दिल्ली में भाजपा के लचर प्रदर्शन पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि वे जनादेश स्वीकार करते हैं और हार के कारणों की समीक्षा करेंगे।
क्या मोदी का जादू फेल रहा, के जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह स्थानीय मुद्दों का चुनाव था और अरविंद केजरीवाल शुरू से ही मेहनत कर रहे थे, जिसका उन्हें लाभ मिला। हार के जो भी कारण रहे, इस पर शीर्ष नेतृत्व समीक्षा करेगा और कमियों को दूर किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो सरकार केंद्र में काम कर रही है उसने मात्र 9 महीने में करीब 15 रुपये प्रति लीटर डीजल व पेट्रोल के रेट तथा 120 रुपये प्रति सिलेंडर घटाए हैं।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सरोज बाला गुर, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी मोनिका मलिक, रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक पाठक, भाजपा के प्रवक्ता जगमोहन आनंद, भाजपा नेता अशोक भंडारी, शमशेर नैन उपस्थित थे।