फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Be careful while shopping online and using social media

ऑनलाइन शॉपिंग और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय रहें सावधान

Wed, 12 Feb 2020 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Be careful while shopping online and using social media
चंडीगढ़। पीयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) में साइबर सुरक्षा और इसके कानून को लेकर पांच दिवसीय कार्यक्रम का मंगलवार को आगाज हुआ। साइबर सुरक्षा वीक के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से 29 शिक्षकों के साथ यूआईएलएस के विद्यार्थी और थ्री ईयर लॉ के 30 प्रोफसरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा के साथ ऑन लाइन शॉपिंग के दौरान सावधानी बरतने और सोशल मीडिया के नुकसान के बारे में भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन यूजीसी ह्यूूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेंटर पीयू की ओर से किया जा रहा है। इस मौके पर गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टैक्नोलॉजी हिसार के वाइस चांसलर प्रो. टंकेश्वर कुमार और हिमाचल प्रदेश लॉ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. निष्ठा जसवाल मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। यूआईएलएस के डायरेक्टर प्रो. डॉ. रतन सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजू चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमिता वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. करन जवाड़ा व फैकल्टी कोऑर्डिनेटर ने कार्यक्रम का निर्देशन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने सोशल मीडिया का हमारी जिंदगी, समाज और वर्क लाइफ पर पड़ रहे प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उसके कारण मानव जिंदगी में बढ़ रहे एकाकीपन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय घटित होने वाले क्राइम और उससे बचाव के तरीकों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विभाग को साबिर सुरक्षा जैसा ज्वलंत मुद्दे पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने वैब का दुनिया में होने वाले अपराध आइडेंटिटी थेफ्ट और डाटा चोरी के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। साथ ही डाटा प्रोटेक्शन, डाटा सिक्योरिटी, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड और एटीएम का इस्तेमाल करते समय होने वाले अपराधों और उससे बचाव के लिए कानूनी प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed